इन 4 तरीकों से करें अर्जुन की छाल का सेवन, दूर रहेंगी कई बीमारियां

By Himadri Singh Hada
15 Dec 2024, 21:00 IST

आयुर्वेद में अर्जुन की छाल का इस्तेमाल कई स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करने के लिए किया जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर इस छाल में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल जैसे गुण होते हैं।

एक्सपर्ट की राय

आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा भी अर्जुन की छाल को इन समस्याओं में लेने की सलाह देते हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि अर्जुन की छाल का सेवन कैसे करना चाहिए?

हृदय रोगों से बचाव

अर्जुन की छाल हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी मानी जाती है। इसके नियमित सेवन से हृदय रोगों का जोखिम कम होता है और हृदय की कार्यक्षमता में सुधार होता है।

गंभीर बीमारियां होती हैं दूर

अर्जुन की छाल का सेवन करने से दिल की मांसपेशियां मजबूत बनती है। इसके अलावा, हाई ब्लड प्रेशर, अस्थमा, खांसी और डायरिया जैसी समस्याओं को कम किया जा सकता है।

त्वचा की समस्या से छुटकारा

अर्जुन की छाल का इस्तेमाल त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में भी किया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि अर्जुन की छाल का सेवन कैसे करें?

अर्जुन की छाल की चाय

अर्जुन की छाल की चाय बनाने के लिए 1 कप पानी में 5 ग्राम अर्जुन की छाल डालकर उबालें। इसे दिन में दो बार बिना शुगर के पिएं। यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है।

अर्जुन की छाल का पाउडर

अर्जुन की छाल का पाउडर गुनगुने पानी या दूध के साथ लिया जा सकता है। आप इसे शहद के साथ मिलाकर भी पी सकते हैं। इसे रोजाना सुबह-शाम 2 ग्राम से ज्यादा न लें।

अर्जुन की छाल का काढ़ा

इसका काढ़ा बनाने के लिए एक गिलास पानी में अर्जुन की छाल डालकर उबालें। फिर छानकर शाम के समय सेवन करें। इसे रोजाना पीने से कई फायदे मिल सकते हैं।

अर्जुन की छाल का कैप्सूल

इसकी चाय, काढ़ा और पाउडर को स्वस्थ व्यक्ति सीमित मात्रा में कुछ दिनों तक ले सकते हैं। हालांकि, अर्जुन की छाल के कैप्सूल या टैबलेट बिना डॉक्टर की सलाह के न लें, क्योंकि इनका इस्तेमाल कुछ बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है।

आयुर्वेद में अर्जुन की छाल को महत्वपूर्ण माना जाता है। लेकिन, अगर आप किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com