हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए इस तरह खाएं खसखस

By Aditya Bharat
07 Mar 2025, 13:30 IST

हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सही पोषक तत्व की जरूरत होती है। अगर शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो तो हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। ऐसे में खसखस के बीज आपकी मदद कर सकते हैं। आइए डायटीशियन डॉ. एस के पांडेय से जानते हैं हड्डियों के मदजूत बनाने के लिए खसखस के बीजों का सेवन कैसे करें।

हड्डियों की कमजोरी और ऑस्टियोपोरोसिस

उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों की कमजोरी बढ़ने लगती है। अगर कैल्शियम की कमी हो, तो ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्या हो सकती है।

खसखस खाने के फायदे

खसखस के बीज कैल्शियम, मिनरल्स, और प्रोटीन से भरपूर होते हैं। इन्हें खाने से हड्डियों को मजबूती मिलती है और बीमारियों से बचाव होता है।

हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार

खसखस के बीज हड्डियों को मजबूती देने और कमजोरी से बचाने के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और जिंक की सही मात्रा होती है।

हड्डियों के दर्द से राहत

खसखस के बीज का सेवन हड्डी के दर्द को कम करता है। यह ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से राहत दिलाने में भी मदद करता है।

खसखस के बीज का सेवन कैसे करें?

खसखस के बीज को पानी में भिगोकर खा सकते हैं। एक चम्मच खसखस का सेवन रोजाना हड्डियों को मजबूत करता है।

खसखस के बीज के अन्य फायदे

इन बीजों में फाइबर, जिंक, सेलेनियम और विटामिन E जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को ताजगी और एनर्जी देते हैं।

खसखस का सही तरीके से सेवन करें

खसखस के बीज को हमेशा अच्छे से धोकर साफ करें। गलत तरीके से खाए जाने पर इसमें नशीले तत्व हो सकते हैं।

अगर आप अपनी हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो खसखस के बीज को अपनी डाइट में शामिल करें। ये आपके शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com