गुड़ के साथ बाजरा कैसे खाएं?

By Priyanka Sharma
01 Jan 2025, 18:00 IST

सर्दियों में ज्यादातर लोग गुड़ और बाजरा का सेवन करना पसंद करते हैं। इनमें बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। आइए लेख में जानें -

बाजरे में मौजूद गुण

बाजरे की तासीर गर्म होती है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, जिंक, मैग्नीशियम, आयरन और विटामिन्स पाए जाते हैं। इससे शरीर को एनर्जी देने में मदद मिलती है।

गुड़ में मौजूद गुण

गुड़ की तासीर गर्म होती है। गुड़ में अच्छी मात्रा में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज और विटामिन-बी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इससे कई लाभ मिलते हैं।

कैसे खाएं बाजरा और गुड़

बाजरे की रोटी को गुड़ के साथ खाना फायदेमंद है। इसके अलावा, इनको खिचड़ी, चूरमा, दलिया और लड्डू के रूप में भी खा सकते हैं। इन दोनों में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से कई समस्याओं से राहत मिलती है।

शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट करे

बाजरे और गुड़ को एक साथ खाने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने और बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है। साथ ही इससे सर्दी-जुकाम से बचाव करने में मदद मिलती है।

खून की कमी दूर करे

बाजरे और गुड़ में भरपूर मात्रा में आयरन होता है। इसका सेवन करने से शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद मिलती है।

शरीर को एनर्जी दे

बाजरा और गुड़ की तासीर गर्म होती है। इनको एक साथ खाने से शरीर को एनर्जी देने और शरीर को गर्मी देने में मदद मिलती है।

पाचन के लिए फायदेमंद

बाजरे में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। इसको साथ खाने से पाचन को दुरुस्त करने में मदद मिलती है। साथ ही इससे पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद मिलती है।

गुड़ के साथ बाजरा खाने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com