छुहारा कई जरूरी पोषक तत्वों और औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसका सेवन करने आपको हेल्दी और फिट रहने में मदद मिलती है। इस लेख में विस्तार से जानें हेल्दी रहने के लिए छुहारा कैसे खाने चाहिए-
हेल्दी रहने के लिए छुहारा कैसे खाएं?
रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा के अनुसार आप बॉडी की ताकत बढ़ाने के लिए और हेल्दी रहने के लिए खास तरह से छुहारा खा सकते हैं।
हेल्दी रहने के लिए छुहारा खाने का तरीका
छुहारा खाना आपको सेहतमंद रहने में मदद कर सकता है। आप इसे दूध में भिगोकर, चटनी और खीर के रूप में ले सकते हैं।
एनीमिया से बचाव
आप रोजाना 2 छुहारे खा सकते हैं। इनमें मौजूद आयरन के गुण एनीमिया का जोखिम घटाते हैं। इससे बॉडी में ऑक्सीजन लेवल बढ़ता है।
एनर्जी दे
शरीर की सुस्ती, थकान व कमजोरी दूर करने के लिए आप छुहारे का सेवन करें। इनका सेवन करने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है।
पाचन ठीक करे
रोजाना की डाइट में 2 छुहारे एड करने से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है। यह कब्ज. अपच जैसी पेट की दिक्कतों से आराम दिलाता है।
इम्यूनिटी बढ़ाए
शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता को मजबूत बनाने के लिए आप छुहारे खाएं। इसके जिंक, आयरन, विटामिन सी, फाइबर, कैल्शियम के गुण बेहद फायदेमंद होते हैं।
हेल्दी रहने के लिए आप इन सभी तरीकों से छुहारों का सेवन कर सकते हैं। खानपान से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com