लिवर शरीर का सबसे बड़ा आंतरिक अंग होता है, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने का काम करता है। अगर लिवर ठीक से काम न करे, तो कई दिक्कतें हो सकती हैं।
लिवर को डिटॉक्स कैसे करें?
लिवर को डिटॉक्स करने के लिए नेचुरल तरीकों को अपनाना सबसे बेहतर होता है। सही खानपान और हेल्दी फूड्स को डाइट में शामिल करके लिवर को साफ और स्वस्थ रखा जा सकता है।
ग्रीन टी पिएं
ग्रीन टी पीने से लिवर में जमा गंदगी को बाहर निकालने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स लिवर के फैट को कम करने में मदद करते हैं और यह शरीर को डिटॉक्स करने के लिए एक नेचुरल ड्रिंक मानी जाती है।
चुकंदर खाएं
चुकंदर में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और बायोएक्टिव कंपाउंड लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। यह लिवर में जमा टॉक्सिंस और फैटी एसिड को घटाकर शरीर को स्वस्थ बनाने में मददगार होता है।
अखरोट
अखरोट लिवर को प्राकृतिक रूप से साफ करने में मदद करता है। इसमें मौजूद ग्लूटाथियोन और ओमेगा-3 फैटी एसिड लिवर एंजाइम्स में सुधार लाते हैं और लिवर की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाते हैं।
सेब
सेब में मौजूद पेक्टिन और मैलिक एसिड शरीर में जमा विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण लिवर को हेल्दी रखते हैं और शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी कंट्रोल करते हैं।
हल्दी का सेवन
हल्दी में मौजूद करक्यूमिन लिवर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने का काम करता है। हल्दी का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है, सूजन कम होती है और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है।
पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
लिवर की गंदगी को साफ करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी बहुत जरूरी होता है। पानी शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है और लिवर की कार्यक्षमता को बढ़ाता है।
लिवर डिटॉक्स करने के संकेत
अगर पेट में गैस, अपच, स्किन एलर्जी, चिड़चिड़ापन और कमजोरी जैसी समस्याएं हो रही हैं, तो यह संकेत हो सकता है कि लिवर डिटॉक्स करने की जरूरत है। हेल्दी डाइट अपनाने से लिवर को स्वस्थ रखा जा सकता है।
लिवर को डिटॉक्स करने के लिए प्रोसेस्ड फूड, अल्कोहल और जंक फूड से बचना चाहिए। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com