एक बार में कितना खाना सही है?

By Aditya Bharat
09 Apr 2025, 17:45 IST

भोजन केवल पेट भरने के लिए नहीं, शरीर को पोषण देने के लिए होता है। इसलिए हर बार खाने की मात्रा का ध्यान रखना आपकी सेहत के लिए बेहद जरूरी है। आइए डॉ. प्रताप चौहान से जानते हैं एक बार में कितना खाना खाना सही है।

सही समय पर खाना क्यों जरूरी?

भूख लगने पर ही भोजन करें, क्योंकि तभी शरीर में पाचन अग्नि सक्रिय होती है, जो भोजन को पचाने में मदद करती है। बेवक्त खाना नुकसानदेह हो सकता है।

कितना क्या खाना चाहिए?

आधा पेट ठोस आहार से भरें, चौथाई पानी से और बाकी चौथाई खाली छोड़ें। यह बैलेंस पेट को हल्का रखता है और एसिडिटी नहीं होने देता।

खाने के बीच कितना अंतर हो?

दो मील के बीच 6 घंटे का अंतर रखें। यह समय पाचन को बेहतर बनाता है और शरीर को भोजन से पूरा पोषण मिल पाता है।

धीरे खाएं, ज्यादा नहीं

भोजन को धीरे-धीरे चबाकर खाएं। जल्दी खाने से हम जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं, जिससे पाचन में गड़बड़ी और भारीपन महसूस होता है।

ज्यादा खाना = भारी शरीर

एक बार में ज्यादा खाने से पेट भारी हो जाता है, गैस बनती है और शरीर सुस्त हो जाता है। यह मोटापे और अन्य बीमारियों की शुरुआत है।

कम खाना भी ठीक नहीं

बहुत कम खाना आपकी इम्यूनिटी को कमजोर करता है। शरीर को जरूरी एनर्जी और पोषण नहीं मिल पाता, जिससे कमजोरी और थकान बनी रहती है।

समय का भी रखें ध्यान

भूख लगने पर ही खाएं और दो मील के बीच कम से कम 6 घंटे का अंतर रखें। इससे शरीर को भोजन पचाने का पूरा समय मिलता है।

हर बार खाने की मात्रा सोच-समझकर तय करें। न ज्यादा, न कम। सही मात्रा में, सही समय पर भोजन ही अच्छी सेहत का असली राज है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com