हेल्दी ड्राई फ्रूट्स में से एक पिस्ता में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं, लेकिन इनका अधिक सेवन करने से स्वास्थ्य को नुकसान भी हो सकता है। ऐसे में आइए एक्सपर्ट से जानें -
एक्सपर्ट की राय
न्यूट्रीफाई बाई पूनम डाइट एंड वैलनेस क्लिनिक एंड अकेडमी की डायरेक्टर पूनम दुनेजा के अनुसार, पिस्ता का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। इसकी तासीर गर्म होती है। ऐसे में इसका अधिक सेवन करने से स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है।
पिस्ता में मौजूद गुण
पिस्ता में फाइबर, जिंक, कॉपर, मैग्नीशियम, पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन, विटामिन-सी और बी6 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।
1 दिन में कितने पिस्ता खाएं?
एक्सपर्ट के अनुसार, 1 दिन में 15-20 ग्राम पिस्ता का सेवन करना फायदेमंद है। लेकिन इससे अधिक पिस्ता खाने से लोगों को पाचन जैसी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
कैसे खाएं पिस्ता?
पिस्ता को रातभर के लिए पानी में भिगोकर सुबह दूध या पानी के साथ ले सकते हैं। इससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।
पाचन के लिए फायदेमंद
पिस्ता का अधिक सेवन करने से लोगों को कब्ज, पेट दर्द और एसिडिटी जैसी पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। इसके अधिक सेवन से बचें।
ब्लड शुगर से जुड़ी समस्या
पिस्ता के अधिक सेवन से बचना चाहिए। इससे लोगों को ब्लड शुगर के बढ़ने की समस्या हो सकती है, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है।
एलर्जी की समस्या
पिस्ता की तासीर गर्म होती है। कई लोगों को इससे एलर्जी होती है, ऐसे में इसका सेवन करने से लोगों को एलर्जिक रिएक्शन की समस्या हो सकती है।
1 दिन में 15-20 ग्राम पिस्ता का सेवन करना फायदेमंद है। इसके अधिक सेवन से बचें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com