गर्मियों में कितने गिलास गिलोय का पानी पीना चाहिए?

By Deepak Kumar
21 May 2025, 19:00 IST

गिलोय एक आयुर्वेदिक औषधि है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और गर्मी से राहत दिलाने में मदद करती है। गर्मियों में इसका पानी पीना फायदेमंद होता है, लेकिन इसकी मात्रा सीमित होनी चाहिए।

डॉक्टर के अनुसार

आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा के अनुसार, गर्मियों में रोज एक गिलास गिलोय का पानी पीना फायदेमंद होता है। इससे शरीर में ठंडक बनी रहती है और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।

पाचन तंत्र को रखता है ठीक

गर्मियों में गिलोय का पानी पीने से पाचन शक्ति बेहतर होती है। इससे एसिडिटी, गैस और पेट की जलन जैसी समस्याएं दूर रहती हैं।

त्वचा को बनाए चमकदार और हेल्दी

गिलोय एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इसका पानी पीने से गर्मियों में स्किन ग्लो करने लगती है और दाने-फुंसी जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

कैसे बनाएं गिलोय का पानी?

ताजे गिलोय की डंडी को काटकर उबालें और छानकर उसका पानी तैयार करें। इसे ठंडा करके पी सकते हैं।

गिलोय पीने का सही समय

सुबह खाली पेट एक गिलास गिलोय पानी पीने से शरीर जल्दी इसका असर स्वीकार करता है और पूरे दिन एनर्जी बनी रहती है।

ज्यादा सेवन से बचें

गिलोय का अधिक सेवन पेट दर्द, कब्ज या डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। इसलिए सीमित मात्रा में ही इसे पीना चाहिए।

गर्म तासीर वाले लोग ज्यादा ना पिएं

जिनकी बॉडी की तासीर पहले से ही गर्म होती है, उन्हें गिलोय का सेवन डॉक्टर से पूछकर करना चाहिए, वरना इससे उल्टा असर हो सकता है।

गर्मियों में गिलोय का पानी पीना फायदेमंद है, लेकिन सीमित मात्रा में। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com