गर्मियों में हर दिन कितने अंडे खाने चाहिए?

By Aditya Bharat
22 May 2025, 07:00 IST

गर्मियों में अंडे खाना सही मात्रा में सेहत के लिए अच्छा होता है। इससे शरीर को प्रोटीन और ऊर्जा मिलती है। लेकिन जरूरत से ज्यादा खाने से बचना चाहिए। आइए डायटीशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी से जानते हैं गर्मियों में हर दिन में कितने अंडे खाने चाहिए?

अंडे क्यों जरूरी हैं?

अंडे में प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाते हैं। ये मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं और दिमाग को भी ताकत देते हैं।

गर्मियों में अंडे नुकसानदायक हैं?

ज्यादा अंडे खाने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है, जिससे त्वचा खराब हो सकती है, लेकिन संतुलित मात्रा में अंडा पूरी तरह सुरक्षित और फायदेमंद होता है।

गर्मियों में कितने अंडे खाएं?

एक सामान्य व्यक्ति गर्मियों में दिन में एक से दो अंडे आराम से खा सकता है। यह शरीर को पोषण देने के साथ कोई नुकसान नहीं करता।

एक्टिव लोग और बॉडीबिल्डर्स

व्यायाम करने वाले या एक्टिव लोग दिन में तीन से चार अंडे ले सकते हैं। यह मांसपेशियों की ग्रोथ में मदद करता है, लेकिन ज्यादा अंडे नुकसान कर सकते हैं।

अंडा कैसे खाएं?

गर्मियों में उबला अंडा सबसे अच्छा होता है। फ्राई या तला हुआ अंडा ज्यादा गर्मी पैदा करता है, इसलिए उबला अंडा शरीर के लिए बेहतर विकल्प है।

हर किसी के लिए अंडा सही नहीं

अगर आपको अंडे से एलर्जी है या कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, तो डॉक्टर से सलाह लें। बिना जांच के ज्यादा अंडा खाना नुकसानदायक हो सकता है।

अंडे के साथ क्या न खाएं?

अंडा खाने के तुरंत बाद चाय, दूध या भारी भोजन न करें। इससे पाचन ठीक नहीं होता और गैस या पेट में समस्या हो सकती है।

गर्मियों में अंडे का सेवन संतुलित मात्रा में करें। यह आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है और शरीर को ताकत देता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com