एक दिन में कितने काजू खाने चाहिए? जानें ज्यादा खाने के नुकसान

By Himadri Singh Hada
10 Dec 2024, 21:00 IST

काजू एक ऐसा ड्राई फ्रूट है, जो लगभग हर किसी को खाना पसंद होता है। यह न सिर्फ बच्चों का पसंदीदा ड्राई फ्रूट है, बल्कि बड़े भी इसे बड़े चाव से खाते हैं। इसके सेवन से कई समस्याओं से भी बचा जा सकता है।

एक्सपर्ट की राय

न्यूट्रीशाला की डायटीशियन रक्षिता मेहरा के अनुसार काजू का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। ज्यादा काजू खाने से पेट में गैस, वजन बढ़ना और अन्य समस्याएं हो सकती हैं।

काजू के फायदे

पोषक तत्वों से भरपूर काजू में प्रोटीन, फाइबर, मिनरल, आयरन मैग्नीशियम, फास्फोरस, सेलेनियम, कैल्शियम और एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसे रोजाना खाने से शरीर दुरुस्त रहता है।

पाचन तंत्र में सुधार

रोजाना काजू का सेवन सीमित मात्रा में करने से पाचन तंत्र मजबूत बनता है और कब्ज, गैस की समस्या दूर होती है। इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम होने के कारण इससे हड्डियां भी मजबूत होती है।

थकान और कमजोरी से राहत

काजू ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। साथ ही, खून की कमी, थकान और कमजोरी की समस्या नहीं होती है।

काजू खाने के नुकसान

काजू की तासीर गर्म होती है। इसका ज्यादा सेवन करने से शरीर में गर्मी बढ़ती है। इसलिए, गर्मियों में काजू को भिगोकर ही खाना चाहिए। हालांकि, सर्दियों में इसे खाना ज्यादा फायदेमंद होता है।

दिल को रखता है स्वस्थ

काजू में मौजूद मोनो सैचुरेटड फैट दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। साथ ही, शरीर दिनभर एनर्जेटिक महसूस करता है।

पेट से जुड़ी समस्या

काजू का ज्यादा सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याएं, हाई बीपी, किडनी समस्या और मोटापा बढ़ सकता है। इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए, ताकि सेहत पर बुरा असर न पड़े।

रोजाना कितने काजू खाएं?

एक्सपर्ट की मानें तो, एक दिन में 4-5 काजू खाना उचित होता है। इससे शरीर को भरपूर पोषण मिलता रहेगा। इसके अलावा, काजू को अल्कोहल या गर्म चीजों के साथ नहीं खाना चाहिए।

काजू खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन, ज्यादा मात्रा में काजू का सेवन करने से सेहत को नुकसान हो सकता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com