शकरकंद का सेवन करने से सेहत को कई फयदे मिलते हैं। स्वाद में मीठी शकरकंद कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसका सेवन करने से महिलाओं को पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से राहत पाने में मदद मिलती है। लेख में जानें कैसे-
Period Pain में कैसे फायदेमंद है शकरकंद?
पीरियड्स के दौरान महिलाओं को तेज दर्द और ऐंठन की समस्या का सामना करना पड़ता है। इससे राहत पाने के लिए आप शकरकंद का सेवन करें। यह मैग्नीशियम और पोटैशियम का अच्छा सोर्स होता है, जो मसल्स को रिलैक्स करती है।
एनर्जी दे
पीरियड्स में महिलाओं की बॉडी में एनर्जी की काफी कमी होती है। ऐसे में शकरकंद का सेवन करें। इनमें पाए जाने वाले कार्बोहाइड्रेट बॉडी को एनर्जी देते हैं।
पाचन ठीक करे
कई बार पीरियड्स के दौरान पाचन भी बिगड़ जाता है। शकरकंद फाइबर का अच्छा सोर्स होती है। इसे खाने से कब्ज और अपच दूर होती है।
स्ट्रेस घटाए
विटामिन बी6 के गुणों वाली शकरकंद को डाइट में एड करने से तनाव से राहत मिलती है। यह मूड स्विंग भी कम करती है।
हीमोग्लोबिन बढ़ाए
पीरियड्स के दौरान बॉडी में होने वाली खून की कमी को दूर करने के लिए आयरन से भरपूर शकरकंद का सेवन करें।
नुकसान
पीरियड्स के दौरान शकरकंद का सेवन अधिक न करें। इसे सीमित मात्रा में खाना ही फायदेमंद है। ज्यादा खाने से पेट में गैस और सूजन हो सकती है।
Period Pain को दूर करने के लिए शकरकंद खाना बेहद गुणकारी होता है। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com