पिस्ता खाना शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा पिस्ता खाने से शरीर पर कैसा असर हो सकता है? आइए इस बारे में जानते हैं-
रोजाना पिस्ता खाएं या नहीं?
न्यूट्रीफाई बाई पूनम डाइट एंड वैलनेस क्लिनिक की डायरेक्टर पूनम दुनेजा की मानें, तो आप रोजाना पिस्ता खा सकते हैं। हालांकि, आपको एक दिन में 15-20 ग्राम पिस्ता का सेवन करना चाहिए।
पोषक तत्वों से भरपूर
पिस्ता में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें विटामिन-बी6, विटामिन-सी, प्रोटीन, फाइबर, जिंक, कॉपर, मैग्नीशियम, पोटैशियम, कैल्शियम और आयरन जैसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं। हालांकि, अगर आप ज्यादा पिस्ता खाते हैं, तो शरीर को नुकसान भी हो सकता है।
किडनी की समस्या
ज्यादा पिस्ता खाने से किडनी से जुड़ी समस्या हो सकती है। पिस्ता को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है, जिसकी ज्यादा मात्रा नुकसानदायक हो सकती है। अगर आपको किडनी से जुड़ी परेशानी है, तो पिस्ता का सेवन न करें।
डायबिटीज की समस्या
डायबिटीज के मरीजों को जरूरत से ज्यादा पिस्ता नहीं खाना चाहिए। इसके सेवन से ब्लड शुगर लो हो सकता है। ऐसे में डायबिटीज की समस्या बढ़ सकती है।
एलर्जी की समस्या
पिस्ता खाने से स्किन रैशेज, खुजली, लालिमा जैसी समस्या हो सकती है। अगर आपको पिस्ता खाने से एलर्जी है, तो इसका सेवन न करें। साथ ही, डॉक्टर को दिखाएं।
अस्थमा की समस्या
अगर आप जरूरत से ज्यादा पिस्ता खाते हैं, तो सांस लेने में परेशानी हो सकती है। पिस्ता ज्यादा खाने से अस्थमा की समस्या बढ़ सकती है।
ज्यादा पिस्ता खाने से ये नुकसान होते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com