घर पर बनी 1 चटनी, जो 3 बीमारियों को रखेंगी दूर

By Lakshita Negi
06 Feb 2025, 19:30 IST

चटनी खाना किसे पसंद नहीं होता है। खाने के साथ, पराठों के साथ चटनी मिल जाए तो खाने का मजा बढ़ जाता है। यह न केवल खाने में टेस्टी होती हैं, बल्कि हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होती हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे अंगूर की चटनी के बारे में कैसे इसे बनाते हैं और इससे मिलने वाले फायदों के बारे में। 

अंगूर की चटनी क्यों है खास?

अंगूर में एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन C और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसे खाने से न सिर्फ डाइजेशन अच्छा होता है, हार्ट हेल्थ अच्छी होती है और बॉडी की इम्यूनिटी बूस्ट होती है।

डाइजेशन के लिए अंगूर की चटनी

अगर आपको डाइजेशन और कब्ज की दिक्कत रहती हैं, तो अंगूर की चटनी आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पेट की सफाई करता है और डाइजेशन अच्छा करता है।

हार्ट हेल्थ के लिए अंगूर की चटनी

अंगूर में पोटेशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो हार्ट को हेल्दी बनाते हैं। इसकी चटनी खाने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है और ब्लड प्रेशर लेवल कंट्रोल में बना रहता है।

अंगूर की चटनी इम्यूनिटी के लिए

अंगूर में विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करती हैं। यह चटनी बैक्टीरिया और वायरल इंफेक्शन से बचाने में मदद करती हैं।

अंगूर की चटनी बनाने की सामग्री

अंगूर की चटनी बनाने के लिए एक कप हरे अंगूर, एक चम्मच गुड़, आधा चम्मच भुना जीरा, थोड़ा सा काला नमक और एक चुटकी लाल मिर्च ले लें। यह सारी चीजें पेट के लिए फायदेमंद होती हैं।

अंगूर की चटनी बनाने की विधि

अंगूरों को अच्छे से धोकर पीस लें। इसमें गुड़, जीरा और मसाले मिलाकर हल्की आंच पर पकाएं। जब मिक्सचर गाढ़ा हो जाएं तो इसे ठंडा होने के लिए रख दें।

अंगूर की चटनी कैसे और कब खाएं?

इस चटनी को रोज खाने के साथ या फिर स्नैक्स की तरह खाया जा सकता है। इसे पराठे, ब्रेड या चावल के साथ भी खाया जा सकता है।

अंगूर की चटनी न सिर्फ टेस्ट में अच्छी होती है, बल्कि हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होती है। इसे अपने डाइट में जरूर शामिल करें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com.