Diabetes कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये 3 घरेलू उपाय

By Himadri Singh Hada
31 Dec 2024, 13:15 IST

डायबिटीज एक गंभीर समस्या है, जिसमें शरीर का ब्लड शुगर और इंसुलिन लेवल बढ़ने लगता है। इसे कंट्रोल न किया जाएं, तो शरीर में कई समस्याएं हो सकती हैं।

एक्सपर्ट की राय

डायटीशियन शीनम मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर कुछ घरेलू उपायों के बारे में बताया है, जो डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं।

हेल्दी डाइट

डायबिटीज में खानपान का खास ध्यान रखना जरूरी है। हेल्दी चीजों के सेवन से ब्लड शुगर को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ घरेलू उपायों के बारे में, जिससे ब्लड शुगर लेवल को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।

मेथी का पानी

मेथी के पानी का सेवन डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए एक प्रभावी उपाय है। रात को एक चम्मच मेथी दाने पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट पीने से ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है। यह उपाय इंसुलिन लेवल को भी संतुलित रखता है।

फायदे

मेथी का पानी शरीर में कार्बोहाइड्रेट और शुगर के अवशोषण को नियंत्रित करता है। नियमित रूप से इस पानी का सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है। इससे डाइजेशन भी ठीक रहता है।

मिलेट्स

गेहूं के आटे के स्थान पर मिलेट्स जैसे रागी, ज्वार और बाजरा का सेवन करें। ये ग्लाइसेमिक इंडेक्स में कम होते हैं और फाइबर से भरपूर होते हैं। मिलेट्स शरीर में शुगर के अवशोषण को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

फायदे

मिलेट्स सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं क्योंकि ये पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है। ये हल्के होते हैं और शरीर पर कम दबाव डालते हैं।

एंटी-डायबिटिक पाउडर

एंटी-डायबिटिक पाउडर डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए एक और प्रभावी घरेलू उपाय है। सौंफ, अजवाइन और जीरा को भूनकर पाउडर बना लें। इसे भोजन के बाद एक चम्मच गर्म पानी के साथ सेवन करें।

फायदे

एंटी-डायबिटिक पाउडर में सौंफ, अजवाइन और जीरा का मिश्रण होता है। इनका सेवन करने से पाचन सही रहता है। साथ ही, शरीर में शुगर का संतुलन बना रहता है। यह प्राकृतिक उपाय ब्लड शुगर को स्थिर बनाए रखने में मदद करता है।

अगर शुगर लेवल बहुत ज्यादा बढ़ा हुआ है या अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हैं, तो किसी भी चीज को डाइट में शामिल करने से पहले हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com