Post Holi Detox 2025: होली के बाद करें शरीर को ऐसे करें डिटॉक्स

By Aditya Bharat
14 Mar 2025, 06:00 IST

होली के बाद शरीर को फिर से स्वस्थ और ताजगी से भरपूर बनाने के लिए डिटॉक्स डाइट प्लान अपनाना बेहद जरूरी है। होली के त्योहार के बाद शरीर में जमा हुए टॉक्सिन्स को बाहर निकालना और पाचन तंत्र को ठीक करना जरूरी होता है। आइए जानते हैं कुछ आसान डिटॉक्स टिप्स।

दिन की शुरुआत करें डिटॉक्स ड्रिंक से

सुबह उठते ही गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पिएं। यह आपकी पाचन क्रिया को सही करेगा और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालेगा।

नाश्ते में लें हल्का और पोषक आहार

नाश्ते में ओट्स, फल, ड्राई फ्रूट्स या ग्रीन स्मूदी जैसे हेल्दी ऑप्शंस लें। यह आपके शरीर को सही एनर्जी देगा और पेट को हल्का रखेगा।

दिनभर हर्बल चाय पिएं

ग्रीन टी, अदरक वाली चाय या तुलसी चाय पीने से शरीर से जमा गंदगी बाहर निकलती है और पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। कैफीन और शक्कर वाली चाय से बचें।

लंच में शामिल करें हरी सब्जियां

आपके लंच में हरी सब्जियां, दाल, सलाद और मल्टीग्रेन रोटी शामिल होनी चाहिए। इससे शरीर को जरूरी पोषण मिलेगा और डिटॉक्स प्रक्रिया तेज होगी।

शाम के नाश्ते में हल्के स्नैक्स खाएं

चिप्स और पैकेज्ड फूड से बचें। इसके बजाय नारियल पानी, मखाना या भुने चने खाएं। ये हल्के होते हैं और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं।

रात का खाना हल्का और जल्दी खाएं

रात का खाना सोने से 2-3 घंटे पहले खाएं। खिचड़ी, सूप या दलिया सबसे अच्छा रहेगा। यह पाचन में मदद करेगा और शरीर हल्का महसूस होगा।

पानी पिएं और हल्की एक्सरसाइज करें

दिनभर में 8-10 गिलास पानी पिएं। इसके साथ ही योग या हल्की वॉक करने से टॉक्सिन्स जल्दी बाहर निकलते हैं।

इस डिटॉक्स प्लान को अपनाकर होली के बाद भी आपका शरीर ताजगी से भरा रहेगा, और आप फिर से एनर्जेटिक महसूस करेंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com