शलजम खाने के फायदे

By Anuj Tiwari
02 Sep 2022, 11:04 IST

शलजम एक सब्जी के तौर पर स्वाद में बढ़िया होती है और कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है। शलजम की सब्जी खाने से आपकी सेहत को कई जबरदस्त फायदे मिल सकते हैं।

हृदय के लिए फायदेमंद

शलजम में फ्लेवोनोइड्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं, जो हृदय संबंधी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद कर सकते हैं।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल

शलजम का सेवन ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है क्योंकि इसमें पोटैशियम की मात्रा पाई जाती है। पोटैशियम ब्लड प्रेशर को रेगुलेट करने में और उसे कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।

आंखों के स्वास्थ्य के लिए

शलजम की हरी पत्तियों में ल्यूटिन और जियाजैंथिन नामक दो कंपाउंड्स मौजूद होते हैं, जो आंखों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं। इसकी हरी पत्तियों का सेवन आंखों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

हड्डियों की मजबूती

शलजम में कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। हड्डियों के निर्माण और उनको मजबूत रखने में कैल्शियम बहुत सहायक होता है। ऐसे में हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए शलजम का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

डायबिटीज के लिए

शलजम हमारे शरीर में इंसुलिन को बढ़ाकर ग्लूकोज के स्तर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है, जिससे डायबिटीज की समस्या से राहत मिल सकती है। इसका सेवन फायदेमंद हो सकता है।

एनीमिया में फायदेमंद

शरीर में आयरन की कमी से एनीमिया का समस्या हो सकती है। शलजम में विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है, जो आयरन को ऑब्जर्व करने का काम कर सकता है। शलजम का सेवन शरीर में आयरन की पूर्ति कर सकता है।

इसलिए शलजम को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। सेहत से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com