औषधीय गुणों से भरपूर लुकुमा का फल खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लुकुमा में मौजूद पोषक तत्व शरीर की कई परेशानियों को ठीक करता है। इससे मिलने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानिए लेख में -
एक्सपर्ट की राय
के अनुसार, ‘लुकुमा में एंटी-ऑक्सीडेंट, फाइबर, विटामिन-सी, जिंक और बीटा-केरोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखते हैं।’
डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद
डायबिटीज मरीजों के लिए लुकुमा फायदेमंद होता है। लुकुमा में ग्लाइसेमिक इंडेक्स की मात्रा कम होती है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करती है।
तनाव दूर करें
लुकुमा में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स तनाव को दूर करने में मदद करता है। साथ ही, इसका सेवन करने से बॉडी के डैमेज सेल्स को रिपेयर करने में मदद मिलती है।
पेट के लिए फायदेमंद
लुकुमा खाना पेट के लिए फायदेमंद होता है। इसे खाने से आपका डाइजेशन सिस्टम बेहतर होता है। साथ ही, यह कब्ज, अपच और गैस की समस्या दूर होती है।
त्वचा के लिए फायदेमंद
त्वचा के लिए लुकुमा फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और बीटा-कैरोटीन पाया जाता है, जो त्वचा का ग्लो बढ़ाने में मदद करता है।
इम्यूनिटी मजबूत करें
लुकुमा शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करता है। साथ ही, इसे खाने से आप जल्दी बीमार नहीं पड़ते हैं।
लुकुमा खाने से शरीर को ये सभी लाभ मिलते हैं। सेहत से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com