पेठे का जूस पीने से कौन सी समस्याएं दूर होती हैं?

By Himadri Singh Hada
08 Apr 2025, 15:30 IST

पेठे का जूस गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए फायदेमंद है। यह शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है, जिससे आप दिनभर ताजगी महसूस करते हैं।

एक्सपर्ट की राय

इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा गर्मियों में पेठे का जूस पीने के फायदे बता रहे हैं।

गैस या ब्लोटिंग की समस्या में आराम

पेठे में पानी और फाइबर ज्यादा मात्रा में होता है, जो पेट को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इससे गैस या ब्लोटिंग की समस्या नहीं होती है।

तनाव से राहत

तनाव की समस्या होने पर पेठे का जूस पीना आपके लिए लाभकारी हो सकता है। इसमें मौजूद राइबोफ्लेविन तनाव हार्मोन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

संक्रमण से बचाव

पेठे के जूस में विटामिन-सी और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं और शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं।

वजन रहेगा कंट्रोल

बढ़ते वजन को कम करने के लिए पेठे का जूस डाइट में शामिल करना फायदेमंद होता है। इसमें कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है।

शरीर को डिटॉक्स करने में मददगार

गर्मियों में पेठे का जूस शरीर को डिटॉक्स करता है। यह शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है, जिससे ताजगी और हल्का महसूस होता है।

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

पेठे का जूस पीने से दिल की सेहत भी बेहतर रहती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व हार्ट को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं।

शरीर को ठंडक महसूस होना

पेठे की तासीर ठंडी होती है, जो गर्मियों में शरीर को शांति और ठंडक देती है। दिन की शुरुआत पेठे के जूस से करना शरीर को राहत देता है।

पेठे का जूस में घुलनशील फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो आंतों को स्वस्थ बनाए रखता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com