जब भी हेल्दी खाने की बात होती है, लोग अक्सर फल और जूस को चुनते हैं। क्या आप जानते हैं कि इनमें से कौन सा ज्यादा फायदेमंद है? चलिए जानते हैं डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी से फल या उनके जूस क्या है ज्यादा लाभकारी।
ताजे फल ज्यादा फायदेमंद हैं
स्वस्थ रहने के लिए ताजे फल जूस की तुलना में ज्यादा फायदेमंद होते हैं। विशेषज्ञ भी यही सलाह देते हैं कि हमें फल खाने चाहिए, न कि सिर्फ उनका जूस।
फल और जूस में कैलोरी
साबुत फल में कैलोरी कम होती है, जबकि जूस पीने से कैलोरी ज्यादा हो जाती है। पैक्ड जूस में शुगर भी मिलाया जाता है, जिससे यह और भी कैलोरी बढ़ा देता है।
फल और जूस में फाइबर
फल में फाइबर होता है, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। फाइबर से पेट भरा रहता है और आंतों की सफाई भी होती है। जूस में फाइबर नहीं होता, क्योंकि वो छानकर निकाल लिया जाता है।
डिहाइड्रेशन में क्या है सही?
अगर आपको डिहाइड्रेशन से बचना है तो आप फल या जूस किसी का भी सेवन कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि जूस फ्रेश होना चाहिए, पैक्ड जूस को पीने से बचें।
पैक्ड जूस में शुगर होती है
पैक्ड जूस में शुगर मिलाई जाती है ताकि उसका स्वाद बढ़ सके। इस शुगर से शरीर का शुगर लेवल बढ़ सकता है, जो सेहत के लिए ठीक नहीं है।
प्रोसेसिंग का असर
फलों को प्रोसेस करते वक्त उनके माइक्रोन्यूट्रिएंट्स, जैसे विटामिन-ए और सी, खत्म हो जाते हैं। ताजे फल इन पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जबकि जूस में यह कम होते है।
पैक्ड जूस में प्रिजरवेटिव्स
पैक्ड जूस को ताजा रखने के लिए उसमें प्रिजरवेटिव्स मिलाए जाते हैं। यह जूस को ज्यादा दिन तक खराब होने से बचाते हैं, लेकिन ये अनहेल्दी होते हैं।
आपकी सेहत के लिए ताजे फल हमेशा जूस से बेहतर होते हैं। फाइबर, पोषक तत्व, और कैलोरी कंट्रोल के साथ, ताजे फल आपको ज्यादा फायदा पहुंचाते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com