स्वस्थ पाचन तंत्र शरीर के लिए जरूरी है। अगर पाचन सही नहीं होता, तो शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते। आइए डॉक्टर सीमा यादव से जानते हैं कुछ आसान टिप्स जो पाचन सुधारने में मदद करते हैं।
शरीर को फाइबर की जरूरत
पाचन को बेहतर बनाने के लिए फाइबर बेहद जरूरी है। ओट्स, होल ग्रेन्स, नट्स और ताजे फल-सब्जियों का सेवन करें। यह आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ रखेगा और कब्ज जैसी समस्याओं से भी बचाएगा।
तनाव कम करें
तनाव के कारण पाचन धीमा हो सकता है। जब आप तनाव महसूस करते हैं, तो इसका असर आपके डाइजेशन पर भी पड़ता है। मानसिक शांति के लिए ध्यान और गहरी सांसें लें, जिससे पाचन सही रहे।
पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
पानी की कमी से पाचन कमजोर हो सकता है। पर्याप्त पानी पीने से कब्ज की समस्या दूर रहती है। इसके अलावा, हर्बल चाय भी फायदेमंद हो सकती है। रोज 3-4 लीटर पानी पिएं।
नियमित व्यायाम करें
व्यायाम न केवल शरीर को ताजगी देता है, बल्कि यह पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है। हर दिन 30 से 40 मिनट की वॉक से पाचन बेहतर रहता है और भोजन जल्दी पचता है।
छोटे-छोटे मील (meals) लें
अगर आप एक बार में ज्यादा खाना खाते हैं, तो पाचन पर बुरा असर पड़ता है। छोटी-छोटी मील्स लें ताकि पाचन तंत्र पर कोई दबाव न पड़े। यह आपके पाचन को सहज बनाए रखेगा।
डिनर समय पर करें
रात का खाना सोने से 4-5 घंटे पहले खाएं। इससे खाना अच्छे से पच पाता है और आप सुबह ताजगी महसूस करते हैं। देर रात खाना खाने से पाचन बिगड़ सकता है।
मसालेदार भोजन से बचें
जो लोग बहुत मसालेदार भोजन करते हैं, उन्हें अपच की समस्या हो सकती है। ऐसे भोजन से बचें और हल्का-फुल्का खाना खाएं, ताकि पाचन ठीक से काम कर सके।
पाचन को बेहतर बनाने के लिए आपको नियमित रूप से व्यायाम करना, सही समय पर खाना खाना और अच्छा आहार लेना चाहिए। इन आसान आदतों से आप अपनी सेहत को बेहतर बना सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com