महिलाओं के शरीर को सही तरीके से काम करने के लिए जरूरी विटामिन्स की जरूरत होती है। ये विटामिन्स न केवल शरीर को ताकत देते हैं, बल्कि कई बीमारियों से बचाते भी हैं। आइए डायटिशियन परमीत कौर से जानते हैं महिलाओं के लिए कौन से विटामिन्स जरूरी हैं।
बायोटीन
बायोटीन त्वचा और बालों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह विटामिन बालों की बढ़ोतरी में भी मददगार होता है। अंडे, मछली और नट्स जैसी खाने की चीजों से इसे डाइट में शामिल किया जा सकता है।
प्रोबायोटिक्स
प्रोबायोटिक्स आपकी त्वचा को हेल्दी रखने के साथ-साथ पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखता है। दही का सेवन प्रोबायोटिक्स लेने करने का एक बेहतरीन तरीका है। इससे वजन भी कंट्रोल रहता है।
फोलेट
फोलेट (विटामिन-बी9) महिलाओं के लिए बहुत जरूरी है। यह हार्मोनल बैलेंस बनाए रखने और गर्भवती महिलाओं के लिए खासतौर पर फायदेमंद होता है। हरी पत्तेदार सब्जियां और मटर इसे डाइट में शामिल करने के अच्छे सोर्स हैं।
विटामिन-बी12
विटामिन-बी12 शरीर को एनर्जी देता है और हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है। सेब, टमाटर और मशरूम विटामिन बी12 के अच्छे सोर्स हैं। इसकी कमी से थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है।
मैग्नीशियम
मैग्नीशियम मसल्स की रिकवरी और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह शरीर को आराम देने में भी मदद करता है। डाइट में यह आपको हरी पत्तेदार सब्जियों और नट्स से मिल सकता है।
विटामिन्स से मिलेगी बेहतरीन सेहत
इन विटामिन्स को अपनी डाइट में शामिल करके महिलाएं अपनी सेहत को बेहतर बना सकती हैं। ये विटामिन्स शरीर की ताकत को बढ़ाते हैं और कई स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचाते हैं।
विटामिन्स का सही सेवन
इन विटामिन्स का सेवन सही मात्रा में करना जरूरी है। आप इन विटामिन्स को नैचुरल सोर्स से प्राप्त कर सकते हैं या डॉक्टर से सलाह लेकर सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं।
अपने शरीर का ख्याल रखें और इन विटामिन्स को डाइट में शामिल करें। स्वस्थ शरीर और मन के लिए सही पोषण का होना बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com