Kidney किन चीजों को खाने से खराब होती है?

By Deepak Kumar
06 Apr 2025, 18:00 IST

किडनी हमारे शरीर का एक बहुत ही जरूरी अंग है। यह हमारे खून को साफ करने, शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकालने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करती है। अगर किडनी सही से काम न करे तो शरीर में कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।

इन चीजों से करें परहेज

आजकल गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल की वजह से किडनी की समस्याएं बढ़ रही हैं। कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिनका ज्यादा सेवन करने से किडनी पर बुरा असर पड़ता है। तो आइए जानते हैं किन चीजों को खाने से किडनी खराब होती है।

अल्कोहल से बढ़ता खतरा

अधिक शराब पीने से किडनी की कार्यक्षमता पर असर पड़ता है। यह ब्लड प्रेशर भी बढ़ाता है और इलाज में रुकावट डालता है। किडनी के मरीजों को इससे परहेज करना चाहिए।

सोडा से नुकसान

डार्क कलर वाले सोडा में फॉस्फोरस ज्यादा होता है जो किडनी को नुकसान पहुंचाता है। इसके बजाय पानी या नारियल पानी पिएं जो शरीर को हाइड्रेट रखता है।

कैफीन का असर

आपको बता दें कि चाय, कॉफी जैसी चीजों में कैफीन ज्यादा होता है जो ब्लड प्रेशर बढ़ाता है और किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में इसे कम मात्रा में ही लें।

शकरकंद

शकरकंद और आलू में पोटेशियम अधिक होता है जो किडनी के लिए सही नहीं है। अधिक पोटेशियम से थकान और दिल की समस्या हो सकती है।

प्रोसेस्ड मीट

डिब्बाबंद मीट में नमक और प्रिजर्वेटिव्स की मात्रा ज्यादा होती है जो किडनी पर असर डालती है। ताजे और कम सोडियम वाले मांस का सेवन बेहतर होता है।

फास्ट फूड है खतरनाक

पिज्जा, नूडल्स, चिप्स जैसे फूड में नमक बहुत ज्यादा होता है। ये किडनी को और कमजोर बना सकते हैं। इसलिए घर का बना ताजा खाना खाएं।

सही खानपान से किडनी की बीमारी से बचा जा सकता है। हालांकि, अगर आपको पहले से ही किडनी की कोई समस्या है तो डॉक्टर की सलाह से ही खाना खाएं। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com