बदलते मौसम में इंसान को खांसी-जुकाम और बलगम की समस्या होना बहुत आम बात हो गई है। गले में बलगम जमने की यह समस्या लंबे समय तक रह सकती है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि गले में बलगम क्यों जमता है?
गले में बलगम किन कारणों से जमता है?
सर्दी, फ्लू और साइनसाइटिस जैसी सांस संबंधी समस्याएं होने पर गले में बलगम ज्यादा बनता है। इनके अलावा, बलगम की समस्या डाइट पर भी निर्भर करती है।
डाइट में करें बदलाव
अगर आप डाइट में बदलाव करते हैं, तो गले में बलगम कम जमेगा। इसके साथ ही, शरीर को कई अन्य समस्याओं से भी बचाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि आपको किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहते हैं-
दही का सेवन न करें
गले में बलगम की समस्या है, तो आप दही को डेली डाइट में शामिल न करें। दही बलगम के प्रोडक्शन को बढ़ाने का काम करता है, जिसकी वजह से आपको सांस लेने में परेशानी हो सकती है।
तला हुआ खाना न खाएं
बलगम की समस्या होने पर इंसान को तला हुआ खाना खाने से बचना चाहिए। इससे बलगम का प्रोडक्शन कई गुना ज्यादा बढ़ जाता है। आप सर्दी, खांसी या फिर जुकाम की समस्याओं को ठीक करने के लिए तला हुआ खाना न खाएं।
खट्टे फल खाने से बचें
बलगम की समस्या का सामना कर रहे लोगों को खट्टे फल नहीं खाने चाहिए। खट्टे फलों को खाने से गले की समस्याएं कई गुना ज्यादा बढ़ जाती हैं।
कॉफी नहीं पीनी चाहिए
बलगम की समस्या से बचने के लिए आपको कॉफी जैसी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। इससे बलगम का प्रोडक्शन बढ़ सकता है।
इन चीजों को खाने से गले में बलगम कम जमता है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com