कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए पिएं ये ड्रिंक्स

By Priyanka Sharma
15 Dec 2024, 12:00 IST

अक्सर जीवनशैली की खराबी के कारण बढ़ती उम्र के साथ लोगों के शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है। ऐसे में कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए कुछ ड्रिंक्स का सेवन करना फायदेमंद है। आइए लेख में जानें -

हरी सब्जियों का जूस पिएं

पालक और मेथी जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और मैग्नीशियम पाए जाते हैं। इनकी स्मूदी का सेवन करने से हड्डियों को मजबूती देने में मदद मिलती है।

संतरे का जूस पिएं

संतरे के जूस में भरपूर मात्रा में विटामिन-डी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से हड्डियों को मजबूती देने में मदद मिलती है।

दूध पिएं

दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है। इसका सेवन करने से शरीर में विटामिन-डी के अवशोषण में मदद मिलती है। यह मांसपेशियों के लिए फायदेमंद है।

योगर्ट स्मूदी पिएं

योगर्ट में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। इसकी स्मूदी का सेवन करने से शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करने और हड्डियों को मजबूती देने में मदद मिलती है।

चिया सीड्स का पानी पिएं

चिया सीड्स में अच्छी मात्रा में कैल्शियम के गुण पाए जाते हैं। इसके पानी का सेवन करने से शरीर को हाइड्रेट करने और हड्डियों को मजबूती देने में मदद मिलती है।

बादाम का दूध पिएं

शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए बादाम का दूध या सोया मिल्क का सेवन किया जा सकता है। इससे स्वास्थ्य को भी कई लाभ मिलते हैं।

अंगूर का जूस पिएं

अंगूर में अच्छी मात्रा में कैल्शियम, पोटैशियम, फोलेट और विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके जूस का सेवन करने से हड्डियों को मजबूती देने में मदद मिलती है। यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।

कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए लेख में बताई गई ड्रिंक्स का सेवन करना फायदेमंद है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com