आंतों को साफ करने के लिए पिएं इन 5 फलों का जूस

By Deepak Kumar
04 Apr 2025, 16:00 IST

हमारी आंतें पाचन तंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो भोजन को पचाने और शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने का काम करती हैं। लेकिन पेट की आंतों में गंदगी जमा हो जाए तो कब्ज, गैस और सूजन जैसी समस्याएं होने लगती हैं।

पिएं इन फलों का जूस

ऐसे में आंतों को साफ और स्वस्थ रखने के लिए कुछ खास फलों के जूस बहुत फायदेमंद होते हैं। तो आइए जानते हैं कौन से जूस आपकी आंतों को डिटॉक्स करने में मदद कर सकते हैं।

सेब का जूस

सेब में मौजूद पेक्टिन और फाइबर बाउल मूवमेंट को सक्रिय करता है। रोज एक ग्लास सेब का जूस पीने से पेट साफ और शरीर एनर्जेटिक रहता है।

अंगूर का जूस

अंगूर में फाइबर की अधिक मात्रा होती है, जो आंतों को साफ रखने के साथ ही शरीर को हाइड्रेट रखने का भी काम करता है। आप चाहें तो इसमें थोड़ा काला नमक मिलाकर और भी असरदार बना सकते हैं।

संतरे का जूस

संतरा न सिर्फ इम्युनिटी बढ़ाता है, बल्कि इसके बिना छाने जूस में फाइबर भी अधिक होता है। इससे आंतें साफ होती हैं और शरीर हाइड्रेट रहता है।

अनानास का जूस

अनानास में ब्रोमेलैन एंजाइम होता है जो पाचन को बेहतर करता है। इसका नियमित सेवन पेट की सफाई के साथ-साथ सूजन और कब्ज से राहत दिलाता है।

नींबू का जूस

आपको बता दें कि नींबू में फाइबर और विटामिन C दोनों होते हैं। सुबह खाली पेट शहद के साथ नींबू पानी पीने से पाचन सुधरता है और शरीर डिटॉक्स होता है।

अन्य सुझाव

आप जूस के साथ-साथ साबुत फल भी खाएं। क्योंकि फलों में मौजूद नेचुरल फाइबर आंतों की सफाई में मदद करता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। इसके अलावा दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं ताकि आंतें नरम रहें और सफाई प्राकृतिक रूप से हो।

अगर पेट से जुड़ी परेशानी लंबे समय तक बनी रहती है, तो घरेलू उपायों से पहले डॉक्टर से संपर्क करें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com