क्या ज्यादा चीनी खाने से वाकई बाल झड़ते हैं?

By Aditya Bharat
06 Jun 2025, 09:00 IST

आजकल, बाल झड़ने की समस्या आम हो गई है, और इसके कई कारण हो सकते हैं। क्या ज्यादा चीनी खाने से यह समस्या बढ़ती है? आइए क्लिनिकल डायटीशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी से जानते हैं।

जीवनशैली और खानपान का प्रभाव

कभी-कभी गलत खानपान और असंतुलित जीवनशैली से भी बालों का झड़ना शुरू हो जाता है। प्रदूषण, तनाव, और हॉर्मोनल इम्बैलेंस भी जिम्मेदार होते हैं।

ज्यादा मीठा खाने का असर

बहुत लोग मानते हैं कि ज्यादा मीठा खाने से बाल झड़ते हैं। क्या यह सच है? जानिए इस बारे में विशेषज्ञ की राय।

डॉ. वी डी त्रिपाठी की सलाह

डॉ. वी डी त्रिपाठी के अनुसार, चीनी का ज्यादा सेवन ब्लड शुगर को बढ़ाता है, जिससे बालों की जड़ें कमजोर हो सकती हैं और स्कैल्प में इंफ्लेमेशन हो सकता है।

चीनी और बालों की सेहत

जब ब्लड शुगर बढ़ता है, तो यह बालों की सेहत पर बुरा असर डाल सकता है, जिससे हेयर फॉल बढ़ सकता है। लेकिन यह एकमात्र कारण नहीं है।

और क्या कारण हो सकते हैं?

अल्कोहल, स्मोकिंग, ज्यादा तनाव और खराब खानपान जैसे अन्य कारण भी हेयर फॉल के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। एक स्वस्थ जीवनशैली जरूरी है।

हेल्दी डाइट और बालों का स्वास्थ्य

बालों के स्वस्थ रहने के लिए सही डाइट जरूरी है। शरीर को सही पोषक तत्व मिलने चाहिए, ताकि बालों के रोम मजबूत रहें और झड़ें नहीं।

योग और एक्सरसाइज का महत्व

योग और नियमित एक्सरसाइज से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे बालों को जरूरी पोषण मिलता है और झड़ने की समस्या कम होती है।

स्कैल्प से जुड़ी समस्याओं के लिए डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह लेना जरूरी है। सही इलाज और देखभाल से हेयर फॉल को रोका जा सकता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com