क्या ज्यादा चीनी खाने से झड़ते हैं बाल? जानें

By Aditya Bharat
06 May 2025, 17:00 IST

आज के समय में हर तीसरा व्यक्ति बाल झड़ने से परेशान है। इसके पीछे कारण हैं जैसे तनाव, प्रदूषण, पोषण की कमी और गलत खानपान की आदतें। लेकिन आज हम डायटीशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी से जानेंगे क्या ज्यादा चीनी खाने से बाल झड़ते हैं?

क्या मीठा खाने से झड़ते हैं बाल?

कुछ लोगों का मानना है कि ज्यादा चीनी या मीठा खाने से बाल झड़ते हैं। क्या यह बात सच है या सिर्फ एक भ्रम?

चीनी का शरीर पर असर

ज्यादा चीनी खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है। इससे शरीर में सूजन की स्थिति बनती है, जो बालों की जड़ों को कमजोर कर सकती है।

स्कैल्प में सूजन का संबंध

ब्लड शुगर हाई होने से स्कैल्प में इंफ्लेमेशन होता है। इससे बालों की ग्रोथ रुक जाती है और समय से पहले बाल टूटने लगते हैं।

सिर्फ चीनी नहीं है दोषी

बाल झड़ने की समस्या सिर्फ मीठा खाने से नहीं होती। तनाव, स्मोकिंग, अल्कोहल, नींद की कमी और प्रदूषण भी इसके अहम कारण हो सकते हैं।

खराब लाइफस्टाइल का असर

जंक फूड, फिजिकल एक्टिविटी की कमी और पोषणहीन डाइट बालों को कमजोर करती है। हेल्दी बालों के लिए बेहतर लाइफस्टाइल अपनाना जरूरी है।

पोषक आहार का महत्व

बालों के रोम प्रोटीन से बने होते हैं जिन्हें केराटिन कहते हैं। प्रोटीन, आयरन, बायोटिन और ओमेगा-3 युक्त फूड बालों को मजबूत बनाते हैं।

तनाव घटाएं

योग, ध्यान और रेगुलर एक्सरसाइज से मानसिक तनाव कम होता है। इससे हार्मोन बैलेंस होते हैं और बालों का गिरना भी कम हो सकता है।

अगर बाल लगातार गिरते रहें तो डर्मेटोलॉजिस्ट से मिलें। स्कैल्प इंफेक्शन या हार्मोनल डिसबैलेंस जैसी समस्याएं भी बाल झड़ने की वजह हो सकती हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com