गर्मी में ठंडा पानी राहत तो देता है, लेकिन कई लोग मानते हैं कि इससे पाचन धीमा हो जाता है। आइए PubMed की रिपोर्ट से जानें, इस धारणा में कितनी सच्चाई है।
क्या होता है पाचन तंत्र?
पाचन तंत्र वह प्रक्रिया है जिससे हमारा शरीर खाने को तोड़ता है और पोषक तत्वों को खून में पहुंचाता है। इसमें पेट, आंतें और कई एंजाइम काम करते हैं।
ठंडा पानी पीने का असर कैसा होता है?
जब आप बहुत ठंडा पानी पीते हैं, तो कुछ समय के लिए पेट की मांसपेशियां धीमी हो सकती हैं। इससे पाचन प्रक्रिया थोड़ी धीमी लग सकती है।
क्या ये असर लम्बे समय तक रहता है?
नहीं। वैज्ञानिक रिसर्च बताती है कि ठंडा पानी कुछ ही मिनटों में शरीर के तापमान के बराबर हो जाता है। इसका असर अस्थायी होता है।
वैज्ञानिकों की राय क्या कहती है?
स्टडीज के अनुसार, ठंडे पानी का असर हल्का और अस्थायी होता है। इसका पाचन पर गंभीर या नुकसानदायक असर नहीं होता।
ठंडा पानी पीने के कुछ फायदे भी हैं
अगर गर्मी का मौसम है या वर्कआउट के बाद शरीर गर्म है, तो ठंडा पानी आपको जल्दी रिहाइड्रेट कर सकता है और तरोताजा कर सकता है।
किसे सावधानी रखनी चाहिए?
जिन्हें एसिडिटी, सर्दी-जुकाम या पाचन की समस्या है, उन्हें बहुत ठंडा पानी पीने से थोड़ी परेशानी हो सकती है। ऐसे लोग सामान्य तापमान का पानी पीएं।
हेल्दी आदत क्या है?
खाने के तुरंत बाद बहुत ठंडा पानी न पिएं। हल्का गुनगुना या कमरे के तापमान वाला पानी पाचन के लिए बेहतर होता है।
थोड़े समय के लिए हां, लेकिन कोई गंभीर असर नहीं होता। सही समय और मात्रा में ठंडा पानी पीना पूरी तरह सुरक्षित है। शरीर की जरूरत को समझें और संतुलन बनाए रखें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com