वीगन डाइट में मांस, अंडा और डेयरी प्रोडक्ट्स जो जानवरों से मिलते हैं इन चीजों को नहीं खाया जाता है। इसमें हेल्दी और नेचुरल चीजों का सेवन किया जाता है। लेकिन क्या इसे खाने से वेट कम होता है? आइए जानें इसके पीछे का सच।
लो कैलोरी और हाई फाइबर डाइट
डाइटिशियन शिवाली गुप्ता जी ने बताया, वीगन फूड जैसे फल, सब्जियां, दालें और अनाज में कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर ज्यादा होता है। इसे खाने से पेट जल्दी भरता है और ओवरईटिंग नहीं होती है।
फैट की मात्रा कम होती है
दूध, घी और मांस में सैचुरेटेड फैट्स ज्यादा होते हैं। वहीं वीगन डाइट में ये चीजें नहीं होने से शरीर में फैट कम जमता है।
नेचुरल डिटॉक्स
वीगन डाइट में फल सब्जियां ज्यादा होती है, जो शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करती हैं। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है और वेट लॉस में मदद मिलती है।
वीगन डाइट के नुकसान
वीगन डाइट को सही तरीके से न लिया जाए, तो शरीर में जरूर पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, आयरन और विटामिन बी 12 की कमी हो सकती है।
प्रोसेस्ड वीगन फूड
वीगन के नाम पर कई प्रोसेस्ड चीजें भी बाजार में मिलती है, जैसे चिप्स और बर्गर जो वेट कम करने के बजाए वेट बढ़ाने का कारण बन सकते हैं।
एक्सरसाइज भी जरूरी
वेट कम करने के लिए सिर्फ डाइट ही नहीं, बल्कि एक्सरसाइज करना भी जरूरी होता है। इससे शरीर हेल्दी होने के साथ वेट भी कंट्रोल में रहता है।
सही तरीके से अपनाई गई वीगन डाइट से वेट कम किया जा सकता है, लेकिन बैलेंस में खाना जरूरी है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com