सर्दियों में न खाएं ये फूड्स

By Priyanka Sharma
03 Jan 2025, 12:00 IST

सर्दियों में खानपान का खास ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान ठंडी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। इससे स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। आइए डाइटिशियन मनप्रीत कालरा से जानें सर्दियों में कौन से फूड्स के सेवन से बचना चाहिए।

ज्वार न खाएं

ज्वार एक अनाज है, जिसकी तासीर ठंडी होती है। सर्दियों में इसका सेवन करने से शरीर का तापमान कम हो सकता है, जो सर्दी के मौसम में ठीक नहीं है।

छाछ न पिएं

छाछ का शरीर पर ठंडा असर होता है, जो सर्दियों में आपको ठंडा महसूस करा सकता है, जिसके कारण सर्दी-जुकाम भी हो सकता है। इसके सेवन से बचें।

अधिक कैफीन न लें

सर्दियों में कैफीन के अधिक सेवन से बचें। इससे शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है, जिससे ठंड के मौसम में परेशानी पैदा हो सकती है।

नाश्ते में ठंडी स्मूदी न पिएं

सर्दियों में दिन की शुरुआत ठंडी स्मूदी और फूड के साथ न करें। ऐसा करने से शरीर का तापमान गिरने लगता है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

तुलसी के बीज न खाएं

तुलसी के बीजों की तासीर ठंडी होता है। सर्दियों में इसके सेवन से बचना चाहिए। इससे शरीर का तापमान कम हो सकता है, जो स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है।

ठंडा पानी और ड्रिंक्स न लें

सर्दियों में ठंडे पानी और ड्रिंक्स के सेवन से बचना चाहिए। इससे शरीर का तापमान कम होने लगता है और शरीर में गर्मी बनाए रखने में परेशानी होती है।

आइसक्रीम न खाएं

आइसक्रीम का असर ठंडा होता है, जिसके कारण थर्मोजेनेसिस के खराब होने की समस्या हो सकती है। ऐसे में आइसक्रीम खाने से बचें।

सर्दियों में लेख में बताए गए फूड्स को खाने से बचें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com