पोटेशियम शरीर के लिए बेहद आवश्यक है। यह मांसपेशियों, नसों और दिल की सही कार्यप्रणाली के लिए जरूरी है। आइए डायटीशियन गरिमा गोयल से जानते हैं इसकी कमी से कौन सी बीमारियां हो सकती हैं।
हाई ब्लड प्रेशर का खतरा
पोटेशियम की कमी से शरीर में सोडियम का प्रभाव बढ़ जाता है, जिससे ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है और दिल पर ज्यादा दबाव पड़ता है।
दिल की बीमारियां
पोटेशियम की कमी से दिल की धड़कन अनियमित हो सकती है। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
हड्डियों में कमजोरी
महिलाओं में खासकर, पोटेशियम की कमी से हड्डियों में कैल्शियम की कमी होती है, जिससे वे कमजोर और भुरभुरी हो सकती हैं।
त्वचा और बालों की समस्या
पोटेशियम की कमी से त्वचा रूखी, बेजान हो जाती है और बाल कमजोर होकर झड़ने लगते हैं। चेहरे पर मुंहासे भी हो सकते हैं।
माइग्रेन और सिरदर्द
पोटेशियम की कमी मानसिक संतुलन पर असर डाल सकती है, जिससे माइग्रेन, सिरदर्द और मूड स्विंग्स जैसी दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
लक्षणों को पहचानें
थकान, मांसपेशियों में ऐंठन, सांस लेने में दिक्कत, कब्ज, अधिक पेशाब आना – ये पोटेशियम की कमी के प्रमुख संकेत हैं।
क्या खाएं पोटेशियम के लिए?
केला, पालक, आलू, कीवी, टमाटर, दही, चिकन और मछली – ये पोटेशियम से भरपूर आहार हैं जो शरीर की कमी को दूर करते हैं।
संतुलित आहार लें, नियमित जांच कराएं, पानी की पर्याप्त मात्रा लें। सही खानपान और जागरूकता से पोटेशियम की कमी से बचा जा सकता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com