सूजी का अधिक सेवन सम्पूर्ण स्वास्थ को प्रभावित करता है, जिसके कारण आपको पेट और ब्लड शुगर से सम्बंधित समस्या हो सकती हैं। आइये जानते हैं सूजी का अधिक सेवन करने से होने वाले नुकसान के बारे में -
कब्ज की समस्या
सूजी के अधिक सेवन से कब्ज की समस्या बढ़ सकती है और पाचन की प्रक्रिया भी धीमी होने लगती है। सूजी पानी को सोखता है, जिस कारण मल सूखने लगता है और आपको कब्ज आदि की समस्या होने लगती है।
एसिडिटी की समस्या
सूजी के अत्यधिक सेवन से आपकी एसिडिटी की समस्या भी बढ़ सकती है। इसके सेवन से पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है। पेट अधिक समय तक भरा रहने से एसिडिटी की समस्या होती है।
ब्लोटिंग की समस्या
सूजी से बना कोई भी खाद्य पदार्थ खाने के बाद बहुत ज्यादा प्यास लगती है। जब हम पानी का सेवन न करके और अधिक भोजन करते हैं, तब ब्लोटिंग आदि की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
खाली पेट इसका सेवन न करें
सूजी से बने किसी भी तरह के व्यंजन का सेवन खाली पेट न करें। ऐसा करने से पेट का PH लेवल खराब होता है और साथ ही ये मेटाबॉलिज्म को भी स्लो करता है, जिससे वजन बढ़ने की समस्या होती है।
लो ब्लड शुगर की समस्या
सूजी फाइबर से भरपूर होती है, जो ब्लड शुगर को प्रभावित करने का कार्य भी करती है। फाइबर ब्लड में कार्ब्स के अवशोषण को धीमा करती है, जिससे लो ब्लड शुगर की समस्या हो सकती है।
एलर्जी की समस्या
अगर आप ग्लूटेन सेंसिटिव हैं, तो ऐसे में सूजी का सेवन आपके लिए हानिकारक हो सकता है। ग्लूटेन सेंसिटिविटी से परेशान लोगों को इसके कारण उल्टी, मतली और अस्थमा आदि की समस्या हो सकती है।
इसलिए सूजी का अधिक सेवन सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com