अंडा पोषण से भरपूर होता है लेकिन गर्मियों में इसका ज्यादा सेवन नुकसान पहुंचा सकता है। तो आइए डायटीशियन अबरना मैथ्यूवनन से जानते हैं कि गर्मियों में ज्यादा अंडा खाने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।
अंडे की तासीर
डायटीशियन अबरना के मुताबिक, अंडे की तासीर गर्म मानी जाती है, जो शरीर की गर्मी को बढ़ा सकती है। इससे चेहरे पर दाने, जलन और पाचन में दिक्कत हो सकती है।
पेट की गर्मी और एसिडिटी
गर्मियों में अंडे का अधिक सेवन पेट में गर्मी और एसिडिटी को बढ़ाता है। इससे जलन, अपच और गैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
पाचन में गड़बड़ी
अधिक अंडा खाने से पाचन तंत्र प्रभावित होता है। कब्ज, पेट दर्द और अपच जैसी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। अंडा खाने के बाद पर्याप्त पानी जरूर पिएं।
किडनी पर असर
अंडे में मौजूद हाई प्रोटीन से गर्मियों में किडनी पर दबाव पड़ सकता है। किडनी रोगियों को अंडा खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा
अंडे के पीले हिस्से में कोलेस्ट्रॉल अधिक होता है। अधिक सेवन से दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। दिल के मरीजों को इसका सेवन सीमित करना चाहिए।
एलर्जी का जोखिम
कुछ लोगों को अंडे से एलर्जी हो सकती है। इसके लक्षणों में स्किन रैशेज, पेट दर्द, उल्टी और मितली शामिल हैं। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
गर्मियों में कितने अंडे खाएं?
डायटीशियन की मानें तो गर्मी में एक दिन में 2 अंडों से अधिक नहीं खाने चाहिए। बीमार व्यक्ति को अंडा खाने से पहले डॉक्टरी सलाह लेनी चाहिए।
अंडा सेहत के लिए अच्छा है, लेकिन हर मौसम में इसकी मात्रा पर ध्यान देना जरूरी है। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com