हर साल कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से छठ महापर्व की शुरुआत होती है। आज यानी 5 नवंबर से छठ के पर्व की शुरुआत हो चुकी है। छठ का पहला दिन नहाय-खाय का होता है।
प्रसाद में बनती हैं ये चीजें
छठ महापर्व के पहले दिन यानी नहाय-खाय के प्रसाद में कद्दू-भात और चने की दाल का प्रसाद बनाया जाता है। आज हम आपको चने की दाल खाने से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं-
पोषक-तत्वों से भरपूर
चने की दाल में कई पोषक-तत्व पाए जाते हैं। इसमें जिंक, कैल्शियम, प्रोटीन, फोलेट आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये सभी पोषक-तत्व शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं।
इम्यूनिटी बूस्ट होती है
चना दाल में प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसके सेवन से इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है। इस तरह आप खुद को मौसमी बीमारियों और संक्रमणों से बचा सकते हैं।
कमजोरी से बचाव
शरीर की कमजोरी दूर करने के लिए चने की दाल का सेवन करना फायदेमंद होता है। चने की दाल में जिंक, कैल्शियम, प्रोटीन, फोलेट आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इससे शरीर को एनर्जी मिलती है और कमजोरी की समस्या से बचा जा सकता है।
मोटापा कम होता है
चने की दाल में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। इससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और आप ओवर ईटिंग की समस्या से बच जाते हैं। ऐसे में मोटापा कम हो सकता है।
ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव
चने की दाल खाने से शरीर में कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। इससे आप ऑस्टियोपोरोसिस होने के खतरे को कम कर सकते हैं। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं।
चने की दाल खाने से शरीर को ढेरों फायदे होते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com