संतरा खाने से आपको सेहतमंद रहने में मदद मिलती है। लेकिन, क्या आप इन्हें सुबह खाली पेट भी खा सकते हैं? इस बारे में अधिकतर लोग नहीं जानते-
इस लेख में डायटीशियन कामिनी कुमारी (डाइट मंत्रा क्लीनिक) से विस्तार से जानें सुबह खाली पेट संतरे खाना चाहिए या नहीं-
सुबह खाली पेट संतरे खाना चाहिए या नहीं?
संतरा खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन, एक्सपर्ट के अनुसार आपको इसका सेवन खाली पेट नहीं करना चाहिए।
खाली पेट क्यों न खाएं संतरा?
खाली पेट संतरा खाना नुकसानदायक होता है क्योंकि इसमें अम्लीय गुण मौजूद होते हैं। ऐसे में इसे खाने से गैस्ट्राइटिस का जोखिम रहता है।
इन फलों को न खाएं
संतरे के साथ-साथ आपको अन्य खट्टे फलों को भी खाली पेट नहीं खाना चाहिए। इससे पेट की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
बढ़ेगा ब्लड शुगर
खाली पेट संतरे का सेवन करने से शुगर लेवल प्रभावित हो सकता है। इससे ब्लड शुगर बढ़ता है। डायबिटीज पेशेंट को इससे परहेज करना चाहिए।
पेट की दिक्कत
खाली पेट संतरा खाने से पेट दर्द, डायरिया की दिक्कत हो सकती है। इनमें फाइबर की अधिकता होती है।
सुबह खाली पेट संतरे के सेवन से बचें। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com