क्या सर्दी-जुकाम में दही खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें

By Deepak Kumar
02 May 2025, 19:30 IST

सर्दी-जुकाम में दही खाना अच्छा है या नहीं, यह सवाल कई लोगों के मन में आता है। दरअसल, सही समय और मात्रा में दही का सेवन करने से शरीर को फायदा मिल सकता है।

एक्सपर्ट की राय

इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने डाइट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी से बात की।

दही के फायदे

दही में लैक्टोबैसिलस नाम का गुड बैक्टीरिया पाया जाता है, जो पाचन सुधारने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। इससे सर्दी-जुकाम में राहत मिल सकती है।

दही खाने का सही समय

जुकाम में दही का सेवन दोपहर के समय करना बेहतर होता है। रात में दही खाने से शरीर में बलगम बढ़ सकता है और ठंड ज्यादा लग सकती है।

ताजा दही खाएं

अगर आप दही खाना चाहते हैं तो फ्रेश दही खाएं, फ्रिज में रखा हुआ खट्टा दही सर्दी में नुकसान पहुंचा सकता है और आपकी तकलीफ को बढ़ा सकता है।

पेट के लिए फायदेमंद

दही खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है, पेट साफ रहता है और गैस्ट्रिक समस्याएं भी कम होती हैं। यह शरीर के पीएच लेवल को संतुलित करता है।

पोषक तत्वों से भरपूर

दही में कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। साथ ही, शरीर को फिट रखने में मदद करते हैं।

जुकाम में दही खाने का तरीका

जुकाम में दही को काली मिर्च और काला नमक मिलाकर खाएं। इससे स्वाद भी बढ़ेगा और ठंड का असर भी कम होगा।

अगर जुकाम बहुत ज्यादा हो या दही खाने से दिक्कत बढ़े, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com