क्या खाली पेट सेब खा सकते हैं?

By Shilpy Arya
27 Jan 2025, 18:50 IST

सेब कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आपको रोजाना 1 सेब जरूर खाना चाहिए। लेकिन, क्या आप इसका सेवन खाली पेट कर सकते हैं?

खाली पेट सेब खाने के फायदों के बारे में डायटीशियन अनम गोलांदज (मसीना हॉस्पिटल) से जानें विस्तार से-

क्या खाली पेट सेब खा सकते हैं?

सेब खाने से आपकी सेहत को कई फायदे मिलते हैं। आप इसका सेवन खाली पेट भी कर सकते हैं।

पोषण दे

रोजाना सुबह खाली पेट सेब खाने से शरीर को भरपूर मात्रा में पोषण मिलता है। यह फल पोटैशियम, एंटी-ऑक्सीडेंट, फाइबर और विटामिन सी के गुणों से भरपूर होता है।

पेट को स्वस्थ रखे

फाइबर के गुणों से भरपूर सेब का सेवन खाली पेट करने से पेट को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। इससे कब्ज और अपच दूर होती है।

वेट लॉस करे

बढ़ा हुआ वजन घटाने के लिए खाली पेट सेब खाएं। इसमें पाया जाने वाला फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और आपको ओवरईटिंग से बचाता है।

सूजन कम करे

शरीर की अंदरूनी सूजन कम करने के लिए सेब के सेवन करें। इसमें मौजूद फ्लेवोनोइड क्वेरसेटिन के गुण सूजन कम करते हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाए

शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाने के विटामिन सी, प्रोटीन, पोटैशियम, एंटी-ऑक्सीडेंट, फाइबर जैसे कई अन्य जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर सेब खाएं।

खाली पेट सेब खाने से आपको ये सभी फायदे मिलते हैं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com