क्या लूज मोशन में नारियल पानी पी सकते हैं?

By Aditya Bharat
30 May 2025, 11:00 IST

लूज मोशन के दौरान शरीर से पानी और पोषक तत्व बाहर निकलते हैं। ऐसे में लोग अलग अलग तरीके आजमाते हैं, तो क्या ऐसी हालत मे नारिय पानी पी सकते हैं? आइए सप्लीमेंट स्पेशलिस्ट 'विनीत कुमार' से जानते हैं इस सवाल का जवाब।

इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखता है

नारियल पानी में पोटेशियम, सोडियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम होते हैं, जो शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन को बनाए रखने में मदद करते हैं। यह कमजोरी से बचाता है।

डिहाइड्रेशन से बचाव करता है

तेजी से तरल की कमी को पूरा करता है। डिहाइड्रेशन के खतरे को कम करता है और ऊर्जा बनाए रखता है। लूज मोशन में जरूरी है तरलता की भरपाई।

पाचन को करता है शांत

नारियल पानी आंतों की सूजन को कम करता है और पाचन तंत्र को शांत करता है। इससे मल को सख्त करने में मदद मिलती है और बार-बार टॉयलेट से राहत मिलती है।

फाइबर से भरपूर

इसमें मौजूद प्राकृतिक फाइबर मल को नियंत्रित करता है। इससे लूज मोशन की गंभीरता कम होती है और शरीर धीरे-धीरे रिकवर करने लगता है।

शरीर को मिलती है ठंडक

नारियल पानी का ठंडा असर पेट की जलन और सीने की एसिडिटी को शांत करता है। यह आंतरिक ठंडक देकर शरीर को राहत पहुंचाता है।

इम्युनिटी को करता है मजबूत

इसमें मौजूद पोषक तत्व आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं। इससे इम्युनिटी सुधरती है और पाचन से जुड़ी समस्याएं धीरे-धीरे ठीक होती हैं।

ऊर्जा और ताजगी का सोर्स

शरीर की कमजोरी को दूर करता है और थकावट कम करता है। नारियल पानी पीने से शरीर में फिर से ताजगी और ताकत महसूस होती है।

ब्लड प्रेशर, शुगर और कोलेस्ट्रॉल को संतुलित रखने में मदद करता है। यह दिल, त्वचा और बालों की सेहत के लिए भी बेहतरीन प्राकृतिक ड्रिंक है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com