पेट में अल्सर (छाले) होने पर क्या खाना चाहिए?

By Himadri Singh Hada
03 Mar 2025, 13:00 IST

पेट में अल्सर होने पर सही खानपान बेहद जरूरी होता है, जिससे दर्द और जलन कम की जा सकती है। साथ ही, पेट को आराम मिलता है।

एक्सपर्ट की राय

क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट गरिमा गोयल के अनुसार, पेट के छालों में खानपान की अहम भूमिका होती है। हालांकि, अमेरिकन कॉलेज ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के मुताबिक, अल्सर का कोई खास आहार नहीं होता। भोजन इसके कारणों या गंभीरता को प्रभावित नहीं करता।

पेट में अल्सर पर क्या खाएं?

सेब, नाशपाती, केला, ब्लूबेरी, रास्पबेरी, ब्लैकबेरी और स्ट्रॉबेरी पेट के अल्सर में फायदेमंद होते हैं। इन फलों में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो एसिड और सूजन कम करता है।

हेलिकोबैक्टर पाइलोरी बैक्टीरिया

हेलिकोबैक्टर पाइलोरी बैक्टीरिया पेट में अल्सर का मुख्य कारण होता है। ये फल इस बैक्टीरिया से लड़ने में मदद कर सकते हैं।

आंतरिक सूजन कम होना

ब्लूबेरी, रास्पबेरी और स्ट्रॉबेरी जैसे फलों में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जो आंतरिक सूजन को कम करके अल्सर को ठीक करने में मददगार होते हैं।

हरी पत्तेदार सब्जियां

पेट के छालों में हरी पत्तेदार सब्जियां भी फायदेमंद होती हैं। इनमें कैल्शियम और विटामिन-बी होते हैं, जो पेट की सेहत में सुधार करते हैं।

अनहेल्दी चीजों से बचें

अल्सर की समस्या में जंक फूड, मसालेदार खाना, चाय, कॉफी, शराब और सिगरेट से दूर रहना चाहिए। ये स्थिति को और बिगाड़ सकते हैं।

मानसिक तनाव

मानसिक तनाव, चिंता और गुस्सा भी पेट में छालों को बढ़ा सकता है। इसलिए, तनाव कम करने के लिए योग और मेडिटेशन फायदेमंद हो सकते हैं।

हेल्दी लाइफस्टाइल

सही खानपान और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने से पेट के अल्सर को ठीक करने में मदद मिलती है और भविष्य में दोबारा होने की संभावना कम हो जाती है।

पेट में अल्सर होने पर डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। साथ ही, हेल्दी फलों और सब्जियों को डाइट में शामिल करना फायदेमंद होगा। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com