ठंड में पालक खाने से क्या फायदे मिलते हैं?

By Shilpy Arya
06 Jan 2025, 17:45 IST

सर्दियों का सुपरफूड कही जाने वाली हरी सब्जी पालक, कई प्रकार के पोषक तत्वों और औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसका सेवन ठंड में करने से आपकी सेहत को कई फायदे मिलते हैं। लेख में इनके बारे में जानें विस्तार से-

पालक के पोषक तत्व

पालक में कई जरूरी पोषक तत्व अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं। जैसे- प्रोटीन, आयरन, फोलेट, फाइबर, विटामिन ए, सी और के।

खून बढ़ाए

शरीर में खून की कमी दूर करने के लिए आप पालक को अपनी डाइट में एड कर सकते हैं। यह आयरन के गुणों से भरपूर होती है।

पेट के लिए

पेट को स्वस्थ और तंदुरुस्त रखने के लिए पालक खाना शुरू करें। इसके फाइबर के गुण पेट से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने में मदद करते हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाए

ठंड के मौसम में पालक खाने से शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ावा मिलता है।इसमें विटामिन सी के गुण मौजूद होते हैं।

हेल्दी स्किन

त्वचा को स्वस्थ और जवां बनाए रखने में पालक का सेवन फायदेमंद हो सकता है। यह विटामिन ए और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है।

डायबिटीज में

पालक खाने से टाइप 2 डायबिटीज का जोखिम घटता है। साथ ही, यह ब्लड शुगर को नहीं बढ़ाती। यह लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड है।

ठंड में पालक खाने से ये सभी फायदे मिलते हैं। खानपान से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com