भुने चने के साथ शहद खाने के फायदे

By Deepak Kumar
19 Apr 2025, 12:00 IST

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत का ध्यान नहीं रख पाते। ऐसे में अगर आप कुछ आसान और हेल्दी खाना चाहते हैं, तो भुने चने के साथ शहद एक बेहतरीन विकल्प है।

पोषक तत्वों से भरपूर

ये दोनों चीजें पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं और शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ कई बीमारियों से बचाने में मदद करती हैं। रोजाना थोड़ी मात्रा में भुने चने और शहद का सेवन करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं।

ताकत और ऊर्जा बढ़ाए

भुने चने में प्रोटीन, आयरन और फाइबर मौजूद होते हैं। शहद के साथ सेवन करने से आलस दूर होता है और शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है।

वजन कम करने में सहायक

भुने चने में भरपूर फाइबर होता है जो पेट भरा रखता है। शहद की मिठास से क्रेविंग कंट्रोल होती है, जिससे बाहर का जंक फूड खाने से बचाव होता है।

हड्डियों को बनाएं मजबूत

भुने चने और शहद में मौजूद फॉस्फोरस और मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूती देते हैं। इससे जोड़ों के दर्द और अन्य हड्डियों से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम हो जाता है।

हृदय को रखें स्वस्थ

भुने चने और शहद में मौजूद फोलेट, तांबा और मैग्नीशियम ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं। यह दिल की मांसपेशियों को मजबूत कर हृदय रोगों से सुरक्षा प्रदान करते हैं।

पाचन क्रिया में सुधार

फाइबर से भरपूर भुने चने और शहद पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं। इससे गैस, कब्ज और पेट फूलने जैसी समस्याएं दूर होती हैं और व्यक्ति पहले से अधिक सक्रिय रहता है।

इम्युनिटी बढ़ाने में लाभकारी

भुने चने और शहद में मौजूद पोषक तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। इससे व्यक्ति सामान्य बीमारियों से सुरक्षित रहता है और बार-बार बीमार नहीं पड़ता।

आप भी अपने डाइट में भुने चने और शहद को शामिल करें और सेहतमंद रहें। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com