दही और खसखस दोनों ही हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन क्या आप जानेत हैं कि इन दोनों को एकसाथ खाना कितना फायदेमंद होता है? आइए डॉक्टर श्रेय शर्मा जानें दही और खसखस मिक्स करके खानें के फायदे क्या होते हैं।
शरीर को ठंडक दे
दही और खसखस का मेल शरीर को ठंडक देता है। गर्मी में इसको खाने से शरीर के टेंपरेचर को बैलेंस करने में मदद मिलती है और थकान जल्दी दूर होती है।
डाइजेशन में सुधार
खसखस में मौजूद फाइबर और दही में प्रॉबायोटिक प्रॉपर्टीज डाइजेशन को अच्छा बनाते हैं। यह मिक्सचर कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं में राहत दिलाता है।
नींद में सुधार
रात को दही में खसखस मिलाकर खाने से नींद अच्छी आती है। यह दिमाग को शांत करता है और स्ट्रेस को भी कम करने में मदद करता है।
हड्डियों के लिए वरदान
दही में कैल्शियम और खसखस में मैग्नीशियम मौजूद होता है। ये दोनों चीजें हड्डियों को मजबूत बनाती हैं और जोड़ों के दर्द व कमजोरी से राहत दिलाती हैं।
स्किन के लिए फायदेमंद
दही और खसखस खाने और चेहरे पर लगाना दोनों फायदेमंद होता है। यह स्किन को ठंडक देता है, मॉइस्चराइज करता है और नेचुरल ग्लो प्रदान करता है।
हार्ट के लिए भी लाभदायक
दही और खसखस दोनों ही कोलेस्ट्रॉल को बैलेंस करने में मदद करते हैं। इनका नियमित सेवन हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाता है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है।
वेट कंट्रोल करे
खसखस पेट को लंबे टाइम तक भरा रखता है और दही फैट को डाइजेस्ट करने में मदद करता है। इस मिक्सचर को खाने से वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है।
आप भी दही और खसखस को मिलाकर खाएं और स्वस्थ रहें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com