बरसात में यह फल खाएं, कई रोगों का है रामबाण इलाज

By Harsha Singh
05 Jul 2024, 06:00 IST

बरसात के मौसम में बाजारों में नाशपाती बिकने लगता है। यह फल खाने में टेस्टी होने के साथ सेहत के लिए बहुत फायदेमंद भी होता है। आइए इससे होने वाले लाभों के बारे में जानते हैं-

पोषक तत्वों से भरपूर

नाशपाती में कई पोषक तत्व होते हैं। इसमें फोलेट, विटामिन-सी, कॉपर और पोटैशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। साथ ही, ये पॉलीफेनॉल और एंटी-ऑक्सीडेंट का भी अच्छा सोर्स होता है।

मोटापा होगा कम

अगर आप पेट की एक्स्ट्रा चर्बी को घटाना चाहते हैं, तो नाशपाती फायदेमंद हो सकता है। इस फल में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो वजन घटाने में मदद कर सकता है।

हड्डियां होंगी मजबूत

नाशपाती खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। इस फल को कैल्शियम का अच्छा सोर्स माना जाता है, जो हड्डियों के लिए फायदेमंद साबित होता है। नाशपाती हड्डियों को कमजोर होने से बचाता है।

खून की कमी होगी दूर

नाशपाती में आयरन पाया जाता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाता है। नाशपाती का सेवन करने से एनीमिया की कमी को दूर किया जा सकता है।  

एनर्जी होगी बूस्ट

अगर आप शरीर में एनर्जी बढ़ाना चाहते हैं, तो नाशपाती का सेवन कर सकते हैं। नाशपाती में पाए जाने वाले पोषक तत्व एनर्जी को बूस्ट करते हैं।  

पाचन-तंत्र के लिए फायदेमंद

जैसा हमने आपको बताया कि नाशपाती में फाइबर पाया जाता है। यह पाचन-तंत्र के लिए अच्छा होता है। इससे आप पेट से जुड़ी कई समस्याओं से अपना बचाव कर सकते हैं।

नाशपाती का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com