प्रेग्नेंसी में मशरूम खाने के फायदे

By Shilpy Arya
26 Jun 2025, 19:45 IST

मशरूम खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन, क्या इसका सेवन प्रेग्नेंसी में भी किया जा सकता है? लेख में जानें विस्तार से-

प्रेग्नेंसी में मशरूम खाएं या नहीं?

स्त्री और प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ विजय लक्ष्मी का कहना है कि प्रेग्नेंसी में मशरूम का सेवन किया जा सकता है। इससे कई लाभ मिलेंगे।

कौन से मशरूम न खाएं?

कुछ मशरूम खाने लायक होते हैं और कुछ नहीं होते हैं। इनका सेवन करने से आपको एलर्जी भी हो सकती है।

मजबूत हड्डियां

प्रेग्नेंसी में शरीर की हड्डियों में कमजोरी की दिक्कत हो सकती है। ऐसे में बोन हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए विटामिन डी से भरपूर मशरूम खाएं।

स्वस्थ आंतों के लिए

प्रेग्नेंसी में मशरूम का सेवन करने से आंत स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। ये प्रीबायोटिक के तौर पर कार्य करता है।

दिमाग के लिए

मशरूम खाने से होने वाले बच्चे के दिमाग के बेहतर विकास में मदद मिलती है। इसमें विटामिन बी होता है, जो दिमाग को स्वस्थ रखता है।

सावधानी

कई लोगों को मशरूम का सेवन करने से एलर्जी हो सकती है। ऐसे में प्रेग्नेंसी के दौरान मशरूम को अपने डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही डाइट में एड करें।

प्रेग्नेंसी में मशरूम खाने से ये सभी फायदे मिल सकते हैं। सेहत से जुड़ी जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com