रोजाना रात को गुड़ और भुने चने खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को कई बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। इससे मिलने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानिए लेख में -
एक्सपर्ट की राय
डाइटिशियन डॉ सुगीता मुटरेजा के अनुसार, 'गुड़ में आयरन, कैल्शियम, फोलेट और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। वहीं, चने को प्रोटीन, फाइबर, मैंगनीज और विटामिन बी-6 का अच्छा सोर्स माना जाता है।'
इम्यूनिटी को बूस्ट करे
सुबह खाली पेट गुड़ और चना खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स, जिंक और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं।
कब्ज से राहत दिलाए
खाली पेट गुड़ और भुने चने खाने से कब्ज से आराम मिलता है। इसे खाने से शरीर में जमा विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।
मांसपेशियों को मजबूत बनाएं
गुड़ और चना को सुबह खाली पेट खाने से मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। इन दोनों में प्रोटीन, पोटैशियम और कार्ब्स जैसी पोषक तत्व होते हैं, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं।
एनीमिया से बचाता है
सुबह खाली पेट गुड़ और चने को खाने से एनीमिया की समस्या दूर होती है। इसमें आयरन होता है, जो एनीमिया को दूर करता है।
हड्डियों के लिए फायदेमंद
हड्डियों में दर्द महसूस होने पर गुड़ और चना खाएं। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।
याददाश्त तेज करता है
गुड़ और चना खाने से याददाश्त तेजी होता है। चने में विटामिन बी6 होता है, जो दिमाग की कार्यक्षमता में सुधार करता है।
रात को गुड़ और भुने चने खाने से शरीर को ये सभी लाभ मिलते हैं। सेहत से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com