सेब के सिरके में भीगे अंजीर का सेवन सुबह खाली पेट करने से शरीर को कई जबरदस्त फायदे मिलते हैं। आइए डायटीशियनर गरिमा गोयल से जानें इसके 5 बड़े लाभ।
डिटॉक्सिफिकेशन में मददगार
सेब का सिरका और अंजीर मिलकर शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स और एक्स्ट्रा फैट को बाहर निकालते हैं, जिससे मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है।
पाचन को सुधारता है
अंजीर का फाइबर और सिरके के गुड बैक्टीरिया पाचन में सुधार लाते हैं। गैस, अपच, कब्ज जैसी समस्याओं में भी राहत मिलती है।
गठिया और जोड़ों के दर्द में राहत
इस कॉम्बिनेशन में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण गठिया, सूजन और जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद करते हैं। यूरिक एसिड भी घटता है।
दिल की सेहत सुधारे
सेब के सिरके और अंजीर के पोषक तत्व हृदय को स्वस्थ रखते हैं, खराब कोलेस्ट्रॉल घटाते हैं और हाई ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करते हैं।
एनर्जी और फोकस बढ़ाए
सेब के सिरके और अंजीर के विटामिन्स दिमाग को तेज और फोकस बेहतर बनाते हैं। दिनभर एनर्जी बनाए रखने में भी मदद करते हैं।
वजन घटाने में सहायक
यह कॉम्बिनेशन भूख को कंट्रोल करता है और फैट मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिल सकती है।
कैसे करें सेवन?
2-3 सूखे अंजीर को एक कटोरी सेब के सिरके में रातभर भिगोएं। सुबह खाली पेट खाएं और सिरका भी थोड़ा पिएं। रोजाना सेवन करें।
सेब का सिरका और अंजीर दोनों ही सुपरफूड हैं। इन्हें मिलाकर सेवन करने से शरीर को डिटॉक्स, एनर्जी और बीमारियों से सुरक्षा मिलती है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com