रात को दूध के साथ ड्राई फ्रूट्स खाएं, होंगे फायदे

By Harsha Singh
03 Nov 2024, 13:00 IST

रात को दूध पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। कई लोग रात में सुष पीना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रात के दूध के साथ ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना भी फायदेमंद होता है?

रात में ड्राई फ्रूट्स खाएं या नहीं?

रात में दूध के साथ आप कुछ ड्राई फ्रूट्स खा सकते हैं। आज हम आपको उन्हीं ड्राई फ्रूट्स के बारे में बताएंगे, जिनका आप रात के समय सीमित मात्रा में सेवन कर सकते हैं।

अंजीर का सेवन करें

आप रात के समय अंजीर का सेवन कर सकते हैं। इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। यह पाचन के लिए अच्छा होता है और ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करने में मदद करता है।

बादाम का सेवन करें

बादाम में मैग्नीशियम और विटामिन-ई होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो सेल्स को डैमेज होने से बचाते हैं।

काजू का सेवन करें

काजू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। यह शुगर लेवल को स्थिर रखता है। साथ ही, इसमें कई विटामिन और मिनरल भी पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

अखरोट का सेवन करें

अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं। इससे मसल्स मजबूत होती हैं और शरीर को कई फायदे होते हैं।

पिस्ता का सेवन करें

पिस्ता हार्ट हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद फाइबर और प्रोटीन भूख को कंट्रोल करते हैं और आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं।

रात के समय आप इन ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com