जीरा कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसे पाचन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा जीरा ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने जैसे गुणों के कारण भी जाना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह खाली पेट जीरा खाने के भी कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं।
गैस की समस्या में
जीरा गैस की समस्या में बहुत फायदेमंद माना जाता है। खाली पेट एक ग्लास पानी में जीरा पाउडर और सेंधा नमक मिला कर पीने से इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। साथ ही यह पीरियड्स में होने वाले दर्द और कब्ज की समस्या से भी निजात दिला सकता है।
एनीमिया में
एनीमिया की समस्या आयरन की कमी से होती है। जीरे में मौजूद आयरन इस समस्या को कम करने में मदद कर सकता है। नियमित तौर पर सुबह खाली पेट जीरे का सेवन करें।
वजन कम करने में
जीरा बॉडी फैट और कॉलेस्ट्रोल को कम करता है। जिससे मोटापा कम करने में मदद मिलती है। सुबह खाली पेट जीरा पाउडर को दही में मिला कर खाएं।
हड्डियों के लिए फायदेमंद
जीरे में मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत करता है। इसमें मौजूद विटामिन A और B12 ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्या से लड़ने में मदद करते हैं।। सुबह खाली पेट जीरा पाउडर को पानी में घोल कर पिएं।
प्रेगनेंसी में
जीरा आयरन और कैल्शियम का एक अच्छा सोर्स होता है, जिस कारण यह प्रेगनेंसी के दौरान और डिलीवरी के बाद भी महिला स्वास्थ के लिए अच्छा होता है। एक गिलास दूध में आधा चम्मच जीरा पाउडर मिला कर सुबह खाली पेट पिएं।
अनिद्रा में
नींद ना आने की समस्या में भी जीरे का सेवन एक बेहतर नैचुरल विकल्प है। रात में खाने के कुछ देर बाद जीरे को पानी में उबाल कर पिएं। यह बॉडी को रिलैक्स कर देगा और जल्दी नींद आ जाएगी।
इसलिए खाली पेट जीरे का सेवन लाभदायक माना जाता है। सेहत से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com