चिरौंजी के छोटे-छोटे दाने बेहद ताकतवर और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। आप इनका सेवन दूध में पकाकर कर सकते हैं। लेख में आयुर्वेदिक डॉक्टर दिव्या (अशोका आयुर्वेदिक फार्मेसी राहडा करनाल, हरियाणा) से विस्तार से जानें दूध में चिरौंजी पकाकर खाने के फायदे-
पोषण दे
शरीर को पोषण प्रदान करने के लिए 5 से 8 ग्राम चिरौंजी के पाउडर को हल्के गुनगुने दूध के साथ मिलाकर लें। इससे यौन क्षमता भी सुधरती है।
इम्यूनिटी बढ़ाए
बदलते मौसम में आप जल्दी-जल्दी बीमार पड़ते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपकी इम्यूनिटी कमजोर होती है। इसे बढ़ावा देने के लिए आप दूध में चिरौंजी पकाकर ले सकते हैं। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण फायदेमंद होते हैं।
पेट के लिए
पेट को स्वस्थ रखने के लिए आपको दूध में चिरौंजी पकाकर लेनी चाहिए। इसमें फाइबर के गुण होते हैं, जो कब्ज और अपच से निजात दिलाते हैं।
मेंटल हेल्थ के लिए
दूध में चिरौंजी पकाकर खाने से आपकी मेंटल हेल्थ बेहतर होती है। इसमें पाया जाने वाला मैग्नीशियम स्ट्रेस से छुटकारा दिलाता है।
हीमोग्लोबिन बढ़ाए
नियमित तौर पर दूध में चिरौंजी पकाकर खाने से बॉडी में हीमोग्लोबिन को बढ़ावा मिलता है। यह कॉम्बिनेशन आयरन से भरपूर होता है।
एनर्जी दे
शरीर को इंस्टेंट एनर्जी प्रदान करने के लिए आप आप चिरौंजी और दूध का सेवन करें। इसमें मैग्नीशियम, पोटैशियम के साथ ही प्रोटीन और हेल्दी फैट्स भी होते हैं।
दूध में चिरौंजी पकाकर खाने से आपको ये सभी फायदे मिलते हैं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com