काले अंगूर स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इनमें कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। चलिए जानते हैं इसके प्रमुख फायदे।
इम्यूनिटी को बनाए मजबूत
काले अंगूर में विटामिन C और एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। इनका सेवन करने से वायरल संक्रमण और मौसमी बीमारियों से शरीर को सुरक्षा मिलती है।
डायबिटीज में फायदेमंद
काले अंगूर में रेसवेरेट्रॉल नामक एंटी-डायबिटिक तत्व पाया जाता है जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है। डायबिटीज मरीज डॉक्टर की सलाह से इसका सेवन कर सकते हैं।
दिल रखे स्वस्थ
इन अंगूरों में मौजूद पोटैशियम और पॉलीफेनोल्स ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करते हैं। यह दिल की बीमारियों का खतरा कम करने में सहायक होते हैं।
हड्डियों को बनाए मजबूत
काले अंगूर में कैल्शियम और रेसवेरेट्रॉल होते हैं जो हड्डियों की मजबूती और बोन डेंसिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। यह बुजुर्गों के लिए भी काफी फायदेमंद हैं।
आंखों के लिए लाभकारी
रेस्वेरेट्रॉल के एंटीऑक्सीडेटिव गुण आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। काले अंगूर का सेवन उम्र से जुड़ी नेत्र समस्याओं जैसे मोतियाबिंद और ग्लूकोमा से बचाव करता है।
पेट को रखे ठीक
काले अंगूर में फाइबर और पानी की मात्रा होती है जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखती है। इनका सेवन करने से कब्ज, गैस और पेट दर्द जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।
डाइट में करें शामिल
स्वस्थ शरीर के लिए काले अंगूर को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। लेकिन किसी भी बीमारी या एलर्जी की स्थिति में डॉक्टर से परामर्श के बाद ही सेवन करें।
काले अंगूर कई बीमारियों से बचाते हैं और शरीर को ऊर्जा से भर देते हैं। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com